पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच जारी तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। नीतीश कुमार ने दावा किया कि चुनावी रणनीतिकार ने उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी।
बिहार के सीएम ने कहा, “चार से पांच साल पहले प्रशांत किशोर ने मुझसे जेडीयू का कांग्रेस में विलय करने के लिए कहा था। वह अब भाजपा में चले गए हैं और उसी के अनुसार काम कर रहे हैं।”
यह पूछे जाने पर कि क्या प्रशांत किशोर को हाल ही में उनके द्वारा एक पद की पेशकश की गई थी, नीतीश कुमार ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है। उनकी जो मर्जी है बोले रहे। (ऐसा कुछ नहीं है। उन्हें जो कुछ भी बोलना है उन्हें बोलने दें)। अब क्या हम बोले?” नीतीश ने कहा कि अब मैं उनकी टिप्पणी पर कुछ भी जवाब नहीं दूंगा।
दो दिन पहले प्रशांत किशोर ने दिया था ये बयान
इससे पहले गुरुवार को प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम के खिलाफ अपना तीखा हमला जारी रखा था और कहा कि वह कभी भी नीतीश कुमार के साथ काम नहीं करेंगे, भले ही नीतीश कुमार उनके लिए ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली’ कर दें। प्रशांत किशोर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हाल ही में नीतीश कुमार के जद (यू) का ‘नेतृत्व’ करने के अनुरोध को ठुकरा दिया था।
3,500 किलोमीटर लंबी ‘जन सुराज’ पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के जमुनिया गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा, “जब मैं कुछ दिन पहले नीतीश कुमार से मिला, तो उन्होंने मुझसे फिर से जदयू में शामिल होने की बात कही और कहा कि आप मेरे राजनीतिक उत्तराधिकारी हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने मुख्यमंत्री से स्पष्ट रूप से कहा कि मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा, भले ही वह (नीतीश कुमार) मुझे अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बना दें या मेरे लिए सीएम की कुर्सी छोड़ दें। मैंने कहा नहीं … मैंने लोगों से वादा किया है जिसे बदला नहीं जा सकता।”
बता दें कि चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर को 2018 में नीतीश कुमार द्वारा जद (यू) में शामिल किया गया था और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर भी प्रमोट किया गया था। हालांकि, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर नीतीश कुमार के साथ तकरार के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
9 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
10 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
10 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
12 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
13 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
14 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
14 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines