Noida News: ई-रिक्शा चालक को 17 थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ई-रिक्शा चालक को 90 सेकेंड में 17 थप्पड़ मारने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ई-रिक्शा चालक की बस इतनी गलती थी कि उसका ई-रिक्शा महिला की कार से टच हो गया था, जिसके बाद महिला आगबबूला हो गई। पीड़ित ई-रिक्शा चालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।
थाना फेस-2 पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाली महिला अभियुक्ता गिरफ्तार। pic.twitter.com/wyNTeEZl9G
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 13, 2022
नोएडा के सेक्टर-82 में रहने वाले मिथुन चौधरी ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। पिछले शुक्रवार को वह सेक्टर-110 के बाजार से गुजर रहे थे। तभी उनका ई-रिक्शा एक कार से हल्का टच हो गया। इसी पर कार में सवार महिला ने अपना आपा खो दिया। बीच बाजार ई-रिक्शा चालक को मारना शुरू कर दिया। आरोपित महिला ने 90 सेकेंड में ई-रिक्शा चालक को 17 थप्पड़ जड़ दिए। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
नोएडा की सड़क पर महिला की गुंडागर्दी, हल्की-सी गाड़ी टच होने पर 90 सेकंड में जड़े 17 थप्पड़@noidapolice @BagYusuf24 pic.twitter.com/ovjdRszmy9
— News24 (@news24tvchannel) August 13, 2022
वहीं पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने थाना फेस दो पुलिस से मामले की शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसके पैसे और मोबाइल फोन भी छीन लिए। पुलिस के पास भी वायरल वीडियो पहुंच गया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपित महिला को खोज निकाला। महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान किरन सिंह के रूप में हुई है। वह श्रमिक कुंज की रहने वाली बताई जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: