---विज्ञापन---

मुंबई

महाराष्ट्र में MVA का बढ़ा कुनबा, छोटी पार्टियों को भी किया गया शामिल; उद्धव ठाकरे किस भूमिका में रहेंगे?

महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी का कुनबा बढ़ने लगा है। प्रकाश आंबेडकर की पार्टी महाविकास अघाड़ी में शामिल हो गई है।

Maha Vikas Aghadi MVA 2024 Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत विपक्ष का वोट कटने से बचने के लिए, महाविकास अघाड़ी में छोटी-छोटी पार्टियों को शामिल किया जा रहा है। यही कारण है कि महाविकास अघाड़ी की सीट शेयरिंग को लेकर जो दूसरी बैठक हुई, उसमें विशेष रूप से प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी को निमंत्रित किया गया। इसके अलावा, कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी और जेडीयू के नेता भी बैठक में शामिल हुए। प्रकाश आंबेडकर की पार्टी का महाविकास अघाड़ी में शामिल होना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आंबेडकर ने 2019 में कांग्रेस-एनसीपी को 8 से 10 सीटों पर नुकसान पहुंचाया था।

दो फरवरी को होगी MVA की मीटिंग

---विज्ञापन---

वंचित बहुजन अघाड़ी को महाविकास अघाड़ी में शामिल किए जाने के बाद शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पर कहा कि दो फरवरी के दिन MVA की बैठक होनी है, जिसमें प्रकाश आंबेडकर भी शामिल होंगे। संजय राऊत ने आगे लिखा कि देश का संविधान खतरे में है।  हमें साथ मिलकर इसे बचाना होगा।

---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव में रिस्क नहीं लेना चाहती MVA

शिवसेना और एनसीपी में टूट के बाद MVA लोक सभा चुनाव में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इसलिए सभी छोटी और समान विचारधारा वाली पार्टियों को जोड़ा जा रहा है, लेकिन मुश्किल ये है कि सभी सीटों की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि जेडीयू भी महाराष्ट्र की बुलढाणा सीट मांग रही है, जबकि जेडीयू का महाराष्ट्र में एकमात्र एमएलसी कपिल पाटिल हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मराठाओं पर दर्ज FIR होंगी वापस’; CM शिंदे ने मनोज जरांगे के मराठा आरक्षण आंदोलन को सराहा

हर पार्टी की है अपनी-अपनी ताकत

---विज्ञापन---

सभी पार्टी की कहीं न कहीं थोड़ी बहुत ताकत जरूर है। अगर समाजवादी पार्टी की बात करें तो वह दो सीटों की मांग कर रही है। भिवंडी और मुंबई के गोवंडी में समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ है, लेकिन महा विकास अघाड़ी दो सीट देगी, यह मुश्किल है। इसके अलावा MVA की किसान नेता राजू शेट्टी से भी बात चल रही है। राजू शेट्टी ने भी एक सीट की मांग की है, लेकिन अभी असल पेंच तीनों पार्टियों में भी फंसा हुआ है।

---विज्ञापन---

नीतीश कुमार के जाने से बैकफुट पर कांग्रेस

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने और ममता बनर्जी के स्टैंड बदलने से कांग्रेस बैक फुट पर है। इसलिए महाराष्ट्र में उद्घव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना बड़े भाई की भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस को 15 से 18 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, MVA में करीब 30 से 35 सीटों पर बात बन गई है, लेकिन MVA का कुनबा बढ़ रहा है। इसलिए सभी को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  कौन हैं और क्या चाहते Manoj Jarange, जिसके आरक्षण आंदोलन के आगे झुकी महाराष्ट्र की शिंदे सरकार

First published on: Jan 31, 2024 05:20 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola