'लाडली बहना की वजह से संकट में आया राज्य', शिंदे गुट के विधायक ने अपनी सरकार को घेरा

Shivsena Shinde MLA On Ladki Bahin Yojana : शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के स्थानीय विधायक संजय गायकवाड़ ने लाडली बहना योजना को लेकर अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया।

sanjay gaikwad

शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़। (File Photo)

Shivsena Shinde MLA On Ladki Bahin Yojana : महाराष्ट्र के बुलढाणा में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के स्थानीय विधायक संजय गायकवाड़ ने लाडली बहना योजना को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पार्टी लाइन से इतर बयान देते हुए कहा कि लाडली बहना की वजह से राज्य संकट में आ गया है। राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है।

विज्ञापन

लाडली बहना योजना को लेकर शिवसेना शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़ ने अपनी ही सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सीएम लाडली बहना योजना के कारण राज्य के खजाने पर भारी बोझ पड़ा है, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसका असर कर्मचारियों के वेतन पर भी पड़ा है। जुलाई-अगस्त तक स्थिति बेहतर होगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

विधायकों को बजट का नहीं मिला पैसा : संजय गायकवाड़

उन्होंने यह भी बताया कि विधायकों को उनके बजट का भी पैसा अभी तक नहीं मिला है। कई विधायकों और मंत्रियों ने शिकायत की है कि इस योजना के लिए कई विभागों के पैसों को महिला एवं बाल कल्याण विभाग को दे दिया गया है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी नाजुक है।

विज्ञापन

बजट में 1.25 लाख करोड़ का घाटा : शिंदे गुट के विधायक

इस पर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति उतनी खराब नहीं है, जैसा विपक्ष कह रहा है। हां, ये जरूर है कि लाडली बहना योजना की वजह से बजट में 1.25 लाख करोड़ का घाटा है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ