मुंबई में पकड़ा गया ‘करोड़पति चोर’ मुन्ना, महिला बनकर देता था चोरी को अंजाम, संपत्ति चौंका देगी

मुन्ना की गिरफ्तारी से अब तक मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 8 चोरी के केस सुलझ चुके हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस चोर के साथ और कौन-कौन शामिल था और उसने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस को शक है कि आगे और कई वारदातें इसके खाते में जुड़ सकती हैं। मुंबई से देखें अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट:

मुंबई पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर।

मुंबई पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर।

Mumbai police arrest munna: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा है एक ऐसा चोर, जो ना सिर्फ शातिर है, बल्कि रईसी में भी किसी अमीर से कम नहीं! चोरी उसका पेशा था, लेकिन अंदाज़ ऐसा कि हर कोई हैरान रह जाए। मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है रंजीत कुमार उपेंद्र उर्फ मुन्ना, जो चोरी की वारदातों को महिला के वेश में अंजाम देता था । रंजीत बिहार के खगड़िया जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन

महिला के भेष में बनता था ‘लेडी चोर’

रंजीत दिन में रेकी करता था और रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाता था। उसे पहचान आसान नहीं थी, क्योंकि वह सलवार-कमीज़, साड़ी या बुरखे में खुद को पूरी तरह ढक कर रखता था। चोरी के दौरान उसके चेहरे पर दुपट्टा या घूंघट होता था और चाल भी बिल्कुल किसी महिला जैसी — ताकि किसी को शक न हो। चोरी करने के बाद वह रेलवे ट्रैक के पास कपड़े बदलता था, ताकि किसी को असली पहचान न पता चले। और फिर भीड़ में गायब हो जाता।

विज्ञापन

महीनों की मेहनत के बाद गिरफ्तारी

सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत सावंत ने बताया की रंजीत पिछले कई सालो से चोरी कर रहा था , लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया| मार्च महीने में उसने मलाड इलाके में एक चोरी की और इसी मामले में उसकी किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया| मार्च से ही मालाड पुलिस इस चोर की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने करीब 100 से 150 CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महिला के भेष में नजर आया। आख़िरकार आरोपी की लोकेशन मालवणी में मिली, जहां पुलिस ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया|

चोरी करके बनाई कई संपत्ति

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने पूछताछ की और उसके ठिकानों की तलाशी ली, तो जो सामने आया वो चौंकाने वाला था:

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के पास से मिले सामान की डिटेल

  • – मुंबई में खुद का घर
  • – बिहार में आलीशान बंगला
  • – बिहार में ज़मीन के लिए 10 लाख रुपये का एडवांस
  • – मुंबई के मालवणी में घर के लिए 6 लाख एडवांस
  • – 36 तोला सोने के हीरे जड़ित गहने
  • – 1 किलो चांदी
  • – सोना पिघलाने की मशीन
  • – घरफोड़ने के औजार (कटवनी, हथौड़ा) बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह सारी संपत्ति चोरी की कमाई से खड़ी की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ