शिवसेना नेता संजय राउत ने किया ट्वीट, मराठा क्रांति मोर्चा के वीडियो को बताया महाविकास अघाड़ी मोर्चा

ट्वीट की गई वीडियो से फोटो

ट्वीट की गई वीडियो से फोटो

विनोद जगदाले, मुंबई:  17 दिसंबर को मुंबई में महाविकास अघाड़ी द्वारा भायखला से मुंबई महानगर तक आयोजित किए महामोर्चा को लेकर अब जमकर राजनीति होती नजर आ रही है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाविकास अघाड़ी के महा मोर्चा को नैनों मोर्चा करार दिया इसके बाद संजय राउत ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो ट्वीट किया और बताया की यह वीडियो  महाविकास अघाड़ी के महा मोर्चा का है।

विज्ञापन
आगे अपने ट्वीट में राउत ने लिखा “देवेंद्र फड़नवीस जिसे नैनों मोर्चा कह रहे है वो यही है,महाराष्ट्र प्रेमी जनता का बुलंद आवाज़ देवेंद्रजी….यह बर्ताव सही नहीं जय महाराष्ट्र” । वहीं, राउत के ट्वीट के बाद नागपुर में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि यह वीडियो मराठा क्रांति मोर्चा का है मैं अभी इसके बारे में जानकारी लूंगा। दरअसल राउत द्वारा ट्वीट किया गए 23 सेकंड के वीडियो में एक मराठा लाख मराठा की नारेबाजी सुनाई दे रही है और इस वीडियो में सिफ और सिर्फ केसरिया झंडे दिखाई दे रहे है।

महामोर्चा का आयोजन

मराठा समाज ने महाराष्ट्र में सभी जिलो में लाखों की तादाद में मोर्चे निकाले थे। 9 अगस्त 2017 को मराठा समाज ने मुंबई में दस्तक देते हुए महामोर्चा का आयोजन किया था। इस मोर्चे में 10 लाख से भी ज़्यादा मराठा समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर सड़को उतरे थे। मुंबई में मराठा मोर्चा के आयोजक विरेंद्र पवार का कहना है की मराठा मोर्चा को संजय राउत ने गूंगा मोर्चा कहा था। उन्होंने कहा कि मराठा मोर्चा में तोड़ने की कोशिश की थी आज उसी राउत को मराठा मोर्चा का सहारा लेना पड़ रहा है। वह बोले संजय राउत के आंखों पर भले ही पट्टी लगी हो लेकिन उनके कान खुले होंगे तो इस वीडियो में मर्द मराठा का आवाज सुनाई दे रहर है। मुंबई का मराठा मोर्चा महाविकास अघाडी के मोर्चे की तरह प्रायोजित नहीं था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ