मस्ती-मस्ती में गई जान, रिश्तेदार ने प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, युवक ने तोड़ा दम

Youth dies after inserting air compressor in private part: उमरिया जिले के मानपुर गांव का रहने वाला मोतीलाल दो महीने पहले ही पुणे आया था।

heroin

Youth dies after inserting air compressor in private part: पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक रिश्तेदार की मस्ती नाबालिक युवक की जान पर भारी पड़ गई। दरअसल, हडपसर औद्योगिक एस्टेट में एक खाद्य प्रसंस्करण इकाई की तीसरी मंजिल पर खेल रहे एक लड़के के उसके एक दूर के रिश्तेदार ने प्राइवेट पार्ट में एयर कंप्रेसर नली डाल दी, जिसके बाद आंतरिक चोटों से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मोतीलाल बाबूलाल साहू (16) के रूप में की है और कंपनी में काम करने वाले उसके रिश्तेदार धीरजसिंह गोपालसिंह गौड़ (21) को गिरफ्तार कर लिया है।

दो महीने पहले आया था पुणे

यह घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। मामले को लेकर हडपसर पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेल्के ने बताया कि साहू की मौत अचानक हवा का झोंका आने के कारण आंतरिक चोटों से हुई है। उन्होंने आगे बताया कि गौड़ और मोतीलाल दोनों, मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर गांव के रहने वाले हैं। दो महीने पहले, मोतीलाल पुणे आया था और अपने चाचा शंकरदीन के साथ रहने लगा।

शेल्के ने बताया कि मोतीलाल उस कंपनी में कार्यरत नहीं था लेकिन, वह रोज वहां जाता रहता था क्योंकि, वह वहां के सभी श्रमिकों को जानता था। इस दौरान मोतीलाल और गौड़ पिछले दो महीनों में अच्छे दोस्त बन गए थे। उन्होंने आगे बताया कि कंपनी मैदा और बेसन बनाती है, जिससे बहुत अधिक धूल उत्पन्न होती है और कर्मचारी फर्श और मशीनों को साफ करने के लिए कंप्रेसर प्रयोग करते हैं।

मजाक-मस्ती में गई जान

पुलिस के मुताबिक, गौड़ सोमवार को कंप्रेसर के द्वारा एक मशीन और फर्श की सफाई कर रहा था, इस दौरान मोतीलाल वहां गया। वे बातें करने लगे और एक-दूसरे को चिढ़ाने लगे। इस बीच गौड़ उठा और चलती मशीन का होज पाइप मोतीलाल के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। इस दौरान जैसे ही हवा मोतीलाल के प्राइवेट पार्ट में गई, वह बेहोश हो गया और फर्श पर गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Whtasapp Channel Logo Template

वहीं, पीड़ित के चाचा, शंकरदीन साहू, जो उसी कंपनी में काम करते हैं और कंपनी परिसर में कर्मचारियों के क्वार्टर के निवासी हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ