पत्नी के सामने शख्स को काट डाला, फिर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया हत्यारा; जानें मामला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में हत्या का मामला सामने आया है। एक कारोबारी ने अपने ही पूर्व कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। कत्ल की वजह क्या रही, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं?

Crime News

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी ने अपने ही कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह सामने आई है। आरोपी को शक था कि पूर्व कर्मचारी उसके खिलाफ गलत काम करता है। जिसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था। मंगलवार को आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी खुद ही खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पिंपरी के पुलिस स्टेशन में पहुंच गया। जहां उसने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 46 वर्षीय गेलॉर्ड चौक निवासी रामचंद गोपीचंद मनवानी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसने अपने पड़ोसी 45 वर्षीय महेश सुंदरदास मोटवानी की बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन

8 वार कर ली जान

आरोपी मोटवानी के घर में घुसा और उस पर कुल्हाड़ी से लगातार एक के बाद एक 8 वार किए। मृतक के सिर, चेहरे और कंधे पर गहरे घाव मिले हैं। मृतक की पत्नी घर में ही मौजूद थी। आरोपी ने उसके सामने ही महेश को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की चीखें सुनकर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और मृतक को तुरंत यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसके हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी थी। वह सीधा प्रभारी निरीक्षक के कमरे में गया और वारदात की जानकारी दी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने उसे अरेस्ट किया और मौके पर एक टीम को रवाना किया गया। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पिंपरी पुलिस ने बताया कि आरोपी मनवानी नमन प्लास्टिक नाम की कंपनी का मालिक था। यह कंपनी पिंपरी चिंचवाड़ के मोशी इलाके में थी। जहां डिस्पोजेबल पेपर, प्लास्टिक प्लेट, पैकेजिंग कंटेनर और अन्य सामान बनाया जाता था। इसी कंपनी में मृतक मोटवानी मार्केटिंग और बिक्री का काम देखता था।

विज्ञापन

पहले दे चुका था धमकी

लेकिन वित्तीय घाटे के कारण कंपनी बंद हो गई थी। जिसके बाद कारोबारी को मोटवानी पर शक था कि घाटे के लिए वही जिम्मेदार है। मोटवानी फिलहाल दूसरी कंपनी में डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का काम करने लगा था। दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। कारोबारी ने मोटवानी को पहले भी जान से मार देने की धमकी दी थी। मंगलवार को सुबह करीब 11.45 बजे जब मोटवानी अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ