बरेली की हैवान मां! ढाई साल की बच्ची को छत से फेंक मार डाला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। ढाई साल की मासूम को मां ने क्यों मारा? पुलिस जांच में जुटी है। महिला के पति ने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताई हैं। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Uttar Pradesh Crime News

आरोपी महिला और मृतक बच्ची का फाइल फोटो।

Bareilly Crime News: (नीरज आनंद, बरेली) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ढाई साल की मासूम बच्ची को मां ने छत से फेंककर मौत के घाट उतार दिया। घर में शैतानियां करते बच्ची ने नमक फैला दिया था। पूरी वारदात घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। UP पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, मासूम की लाश को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

ये मामला बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा इलाके का है। जहां किराए के मकान में मुर्शीद अपनी पत्नी अनम, दो बेटों और ढाई साल की बेटी के साथ रह रहा था। 21 नवंबर को मुर्शीद को सूचना मिली थी कि ढाई साल की बेटी अमानूर घर की छत से नीचे गिर गई है। जिसे उसकी पत्नी अनम डॉक्टर के पास ले गई थी। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मुर्शीद ने हादसा मानकर उसकी लाश को दफना दिया था।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

बेटी की मौत के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। बाद में उसे आसपास के लोगों ने बताया कि बेटी छत से गिरी नहीं, बल्कि पत्नी द्वारा फेंकी गई थी। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। अनम अपनी बेटी को छत से फेंकते हुए फुटेज में दिखी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

उसे शक है कि उसकी पत्नी अनम किसी युवक से बात करती है। उसका किसी से अफेयर चल रहा है। शिकायत के बाद सीबीगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू की थी। अगर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद न होती तो मासूम की मौत का राज नहीं खुलता। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ