Maharashtra Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे में बीत रात एक डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग गंभीर रूप ये घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसा पुणे के वाघोली शहर के केसनंद फाटा इलाके में रात करीब 12.30 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा हैकि डंपर चालक नशे में धुत था। घायलों को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:हैवान बाप! एक साल के बेटे का सिर काटा; जानें अमेरिका के शख्स ने पत्नी और सास पर हमला क्यों किया?
फुटपाथ पर सो रहे थे 12 लोग
हादसे में घायल हुए सभी लोग मजदूर हैं। वह रविवार रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से आए थे। फुटपाथ पर कुल 12 लोग सो रहे थे, बाकी लोग फुटपाथ के किनारे एक झोपड़ी में सो रहे थे। इस दौरान भारी भरकम डंपर सीधे फुटपाथ पर चढ़ गया और सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए, जिन्होंने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शवों को कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें:‘मैंने 2.5 करोड़ का गबन नहीं किया’; लिख ट्रेन के आगे कूदा बुलंदशहर का उप-डाकपाल, पटरी पर मिली लाश
घायलों की हालत खतरे से बाहर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा पुलिस थाने के सामने हुआ। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों की हालत अभी खतरे से बाहर है। आरोपी ड्राइवर का मेडिकल करा लिया गया है, ताकि पता चले की वारदात के वक्त वह नशे में था या नहीं? हादसे में मरने वालों की पहचान 22 साल के विशाल पुत्र विनोद पवार वय, एक साल की वैभवी पुत्री रितेश पवार वय और 2 साल के वैभव पुत्र रितेश पवार वय के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें:‘अर्थी सज गई, दुल्हन बनना था, मेंहदी सजानी थी’! मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती
घायलों के नाम
1. जानकी दिनेश पवार (21)
2. रिनिशा विनोद पवार (18)
3. रोशन शशादू भोसले (9)
4. नगेश निवृत्ती पवार (27)
5. दर्शन संजय वैराळ (18)
6. आलिशा विनोद पवार (47)
यह भी पढ़ें:क्रिसमस का जश्न मातम में बदला, चर्च में मची भगदड़ में 10 लोगों की मौत; Nigeria में कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines