'मैंने 2.5 करोड़ का गबन नहीं किया'; लिख ट्रेन के आगे कूदा बुलंदशहर का उप-डाकपाल, पटरी पर मिली लाश

Bulandshahr Sub Postmaster Suicide: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ढाई करोड़ के गबन केस में दूसरी सुसाइड हुई है। उप-डाकपाल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अब से पहले डाक अधीक्षक ने भी खुद को गोली मारकर उड़ा लिया था। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Bulandshahr Sub Postmaster Suicide

गबन केस में सुसाइड का दूसरा मामला हुआ है।

Bulandshahr Sub Postmaster Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उप-डाकपाल ने सुसाइड कर ली है। उस पर ढाई करोड़ के गबन के आरोप लगे हैं। शुक्रवार को मामले में CBI ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। आरोप लगने, निलंबित किए जाने और पूछताछ से आहत होकर उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर ली। आज सुबह उसकी लाश पटरियों पर मिली। 28 वर्षीय राहुल ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें उसने लिखा कि उस पर फर्जी डाक टिकट लगाकर गबन करने आरोप लगाया गया, लेकिन वह बेकसूर है। उसने 2.5 करोड़ का गबन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी पर शोषण का आरोप लगा किया बड़ा खुलासा

सुसाइड नोट में राहुल ने सीनियर अधिकारी पर शोषण करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही खुलासा किया कि उक्त अधिकारी के महिलाओं से संबंध थे, जिसके बारे में उसे पता चल गया था। इसलिए उसे मामले में फंसाया गया है। बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र के गिरधारी नगर स्थित रेलवे लाइन का मामला है। उप-डाकपाल राहुल के साथ बाबू और चपरासी भी निलंबित हुए थे। साथ ही केस की जांच अभी चल रही थी कि आरोपी ने सुसाइड कर लिया।

गबन केस में दूसरे आरोपी ने किया सुसाइड

विज्ञापन

बता दें कि इस केस में यह सुसाइड का दूसरा मामला है। अब से पहले गत 21 जुलाई को CBI की पूछताछ के बाद ही डाक अधीक्षक ने भी खुद को गोली मार सुसाइड की थी। अधीक्षक टीपी सिंह ने अलीगढ़ में अपने ही घर में खुद को गोली मार ली थी। CBI ने एक दिन पहले  20 जुलाई को ही डाकघर पर छापेमारी की थी। उससे अगले दिन टीपी सिंह ने सुसाइड की थी। राहुल से भी CBI ने एक दिन पहले पूछताछ की थी और अगले दिन उसने सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने भी लिखा था सुसाइड नोट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डाक अधीक्षक टीपी सिंह ने भी SSP अलीगढ़ के नाम सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने लिखा कि 16 दिसंबर 2021 को डाकघर अधीक्षक बुलंदशहर में पोस्टिंग जॉइन की थी। तब से प्रताड़ित किया जा रहा है। सुरेश कुमार निवासी सैदपुर बुलंदशहर, मनोज तत्कालीन उप डाकपाल (वर्तमान में उप डाकपाल नारहट, ललितपुर), योगेंद्र सिंह पूर्व मेल ओवरसियर, बनवारी लाल पूर्व मेल ओवरसियर और उनके तीन बेटे अरुण, वरुण और टेकचंद शामिल शोषण कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ