---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

‘अर्थी सज गई, दुल्हन बनना था, मेंहदी सजानी थी’! मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती

Mohali Building Collapse: पंजाब के मोहाली जिले में 5 मंजिला इमारत ढहने से एक लड़की मौत हो गई है, जो कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली थी। उसका मंगेतर उससे मिलने आया था तो मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। एक अन्य महिला ने भी हादसे की आपबीती सुनाई।

---विज्ञापन---

Mohali Building Collapse Inside Story: पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार शाम करीब 5 मंजिला इमारत ढह गई। बिल्डिंग ऐसे ध्वस्त हुई, मानो भूचाल आया हो। पंजाब पुलिस ने NDRF के साथ मिलकर रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, क्योंकि मलबे के नीचे 15 से 20 लोगों के दबे होने की आंशका है। वहीं अब तक मलबे के नीचे से 2 शव निकाले जा चुके हैं। एक शव रात को ही मिल गया था, दूसरा रविवार सुबह मिला। DSP हरसिमरन सिंह ने हादसे की पुष्टि की।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर पुलिस ने बिल्डिंग के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चाओ माजरा के रहने वाले परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह हैं। पुलिस स्टेशन सोहाना में BNS की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज की गई है। JCB मशीनों से मलबा हटा रहे हैं। डॉग स्क्वाड भी सर्च कर रहा है। लेंटर को काटकर मलबा हटा रहे हैं। हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर और एक अन्य महिला ने हादसे की आंखोंदेखी बताई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

लड़की के मंगेतर की आंखों के सामने गिरी बिल्डिंग

DC विराज एस तिड़के मीडिया को बताया कि हादसे में मारी गई लड़की का नाम दृष्टि वर्मा (20) निवासी ठियोग हिमाचल प्रदेश है। उसके पिता का नाम दिवंगत भगत वर्मा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (NDRF) ने उसे मलबे से नीचे से निकालकर सोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की का मंगेतर उससे मिलने आया था, जिसे उसे निकालने में मदद की। युवक ने बताया कि वह दोनों शिमला के रहने वाले हैं और कुछ दिनों में उनकी शादी होने वाली थी।

दोनों शनिवार शाम को कहीं जाने वाले थे। ड्यूटी खत्म करके उसकी मंगेतर कपड़े बदलने घर आई थी। वह उसके आने का इंतजार कर रहा था कि अचानक बिल्डिंग गिर गई। समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। सिर चकरा गया और वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह मंगेतर को तलाशने लगा तो एक पत्थर के नीचे उसका हाथ नजर आया। उसने NDRF को बुलाया और उन्होंने उसे मलबे के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। दुल्हन बनने का सपना था उसका, पल में चकनाचूर हो गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भूचाल आया कहते हुए घर से भागी महिला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ध्वस्त हुई बिल्डिंग से 2-3 घर छोड़कर रहने वाली सुखिवंदर कौर ने भी हादसे की आपबीती सुनाई। सुखविंदर ने बताया कि वह दोपहर में लंच करने के बाद धूप में सोई थी। आधी नींद में थी कि अचानक सब हिलने लगा। धमाके की आवाज सुनाई दी तो लगा मानो भूचाल आया हो। वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकलकर गली में आ गई तो देखा कि धूल गुबार था और लोगों की भीड़ थी। पता चला कि बिल्डिंग ढह गई है।

दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मोहाली के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में सोहाना के पास बहुमंजिला इमारत गिरने की दुखद खबर मिली है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर तैनात हैं। प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मोहाली नगर निगम आयुक्त टी बेनिथ ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब मालिक बगल के प्लॉट में JCB से बेसमेंट खोद रहा था। उसने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी।

First published on: Dec 22, 2024 09:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola