---विज्ञापन---

दुनिया

क्रिसमस का जश्न मातम में बदला, चर्च में मची भगदड़ में 10 लोगों की मौत; Nigeria में कैसे हुआ हादसा?

Nigeria Church Stampede: नाइजीरिया में स्कूल के बाद चर्च में भगदड़ मची। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। 3 दिन पहले एक स्कूल में मची भगदड़ में 35 लोगों की जान गई थी। आइए इन हादसों के पीछे की वजह जानते हैं...

Stampede in Nigeria In Church: अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में 7 दिन में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर भगदड़ मची है, जिसमें 10 लोग मारे गए। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, नाइजीरिया में इस समय आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा है। लोगों के सामने गुजर बसर का संकट है।

सरकार के आदेशानुसार, NGO, चर्चा और आर्थिक रूप से संपन्न लोग क्रिसमस से पहले चैरिटी इवेंट कर रहे हैं। इनमें लोगों को खाने-पीने का सामान और कपड़े बांटे जा रहे हैं। ऐसे ही एक कार्यक्रम में आए लोगों की भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और पैरों तले कुचले जाने से उनकी मौत हो गई। इस तरह क्रिसमस के जश्न की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:38 लोग जिंदा जले, धू-धू कर जली बस; एक चूक ने कराया अग्निकांड, पढ़ें ब्राजील हादसे की Inside Story

1000 लोगों को चर्च के अंदर से निकाला गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया की राजनधानी अबूजा के मैतामा में होली ट्रिनिटी कैथोलिक चर्च में भगदड़ मची। चर्च में क्रिसमस के मौके पर चैरिटी इवेंट का आयोजन किया गया था। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम सुबह 7 बजे शुरू होना था, लेकिन लोग सुबह 4 बजे ही जुटने लगे थे। चर्चा में एक ही दरवाजा होने के कारण लोग फंस गए। खाने-पीने का सामान और कपड़े लेने की होड़ में धक्का मुक्की हो गई।

---विज्ञापन---

इसके चलते अफरा तफरी मचने से लोगों गिरे और पैरों तले कुचले गए। भगदड़ की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बचाव दलों ने चर्च से 1000 से अधिक लोगों को निकाला। 10 लोगों की लाशें बरामद हुईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्टाफ की कमी के कारण लोग मदद के लिए बिलखते नजर आए। सरकार ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:कपड़े फाड़े, रॉड से जलाया, प्राइवेट पार्ट में…MP की महिला ने सुनाई ससुरालियों के जुल्मों की दास्तां

---विज्ञापन---

आसपास के गांवों से 3000 लोग चर्च आए थे

पुलिस प्रवक्ता जोसेफिन एडेह ने मीडिया को बयान जारी किया। मैतामा स्थित होली ट्रिनिटी कैथोलिक चर्च में क्रिसमस सेलिब्रेशन प्रोग्राम में भगदड़ मची। खाने-पीने का सामान और कपड़े इस प्रोग्राम में बांटे जाने थे, जिसके लिए जरूरत से ज्यादा लोग चर्चा पहुंचे। कैथोलिक सचिवालय के प्रवक्ता पाद्रे माइक न्सिकक उमोह ने बताया कि करीब 3000 लोग कार्यक्रम में आए थे। इस हादसे के बाद देशभर में चर्च में होने वाले क्रिसमस प्रोग्राम रद्द कर दिए गए हैं।

बता दें कि नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने इस हादसे में दुख जताया और बताया कि बुधवार को भी दक्षिण-पश्चिमी शहर इबादान में स्कूल में भगदड़ मची थी, जिसमें करीब 35 लोग मारे गए थे। राज्य सरकारों और स्थानीय अधिकारियों से अपील है कि वे अपने-अपने इलाके में जुटने वाली भीड़ पर अंकुश लगाए और प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम कराएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:3 बच्चों के साथ मां ने लगाया फंदा, UP के प्रतापगढ़ में मचा कोहराम, जानें महिला ने क्यों उठाया कदम?

First published on: Dec 22, 2024 09:20 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola