हैवान बाप! एक साल के बेटे का सिर काटा; जानें अमेरिका के शख्स ने पत्नी और सास पर हमला क्यों किया?

Father Killed Son in Domestic Violence: अमेरिका के एक शख्स ने घरेलू विवाद में एक साल के बेटे का सिर काट दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उसका अपराध जमानत योग्य नहीं है और अपराध के लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा पुलिस दिलाएगी।

Andrey Demskiy

Andrey Demskiy

California Man Beheads One Year Old Son: अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में रहने वाला एक बाप पारिवारिक विवाद में हैवान बन गया। उसने न सिर्फ अपनी पत्नी और सास पर जानलेवा हमला किया, बल्कि अपने एक साल के बेटे का सिर भी कलम कर दिया। घटना कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर की है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ने आरोपी एंड्री डेम्स्की को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे का सिर और लाश उसके कमरे से बरामद कर ली।

विज्ञापन

वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त करते हुए इलाके में पहुंची और उन्हें आरोपी की पत्नी घायल अवस्था में मिली। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसके और उसकी मां के साथ मारपीट की है। उसके बेटे की भी हत्या कर दी है। पुलिस ने घर के अंदर घुसकर आरोपी को दबोचा और बच्चे की लाश बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया।

विज्ञापन

बेडरूम में मिली बच्चे की लाश और कटा सिर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घायल महिला की मां बेहोशी की हालत में मिली, जिन्हें इलाज के लिए एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने जब आरोपी डेम्स्की से बात करने और उसे घर से बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने जवाब देने और आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया। जब पुलिस को पता चला कि एक वर्षीय बालक डेम्स्की के साथ घर में अकेला है और डेम्स्की ने उसे नुकसान पहुंचाया है तो पुलिस टीम जबरन घर में घुसी।

विज्ञापन

पुलिस को देखकर आरोपी डेम्स्की पुलिस के प्रति असहयोगी और हिंसक हो गया। उसने पुलिस वालों के साथ मारपीट की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने डेम्स्की को दबोच लिया। घर में बच्चे की तलाश की तो वह उन्हें बेडरूम में ले गया, जहां बच्चे का कटा हुआ सिर और लाश पड़ी थी। घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति डेम्स्की ने पारिवारिक विवाद में यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन

पत्नी और सास को पीट-पीट कर किया अधमरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच करते समय भी अधिकारियों को पता चला कि डेम्स्की अपनी पत्नी और सास के साथ घरेलू हिंसा करता था। उस दिन भी पत्नी-सास के साथ मारपीट की और पत्नी को घर से निकाल दिया। जैसे ही वह घर से बाहर निकले, डेम्स्की ने चाकू उठाया और अपने एक वर्षीय बेटे का सिर काट दिया।

आरोपी को सैक्रामेंटो काउंटी की सेंट्रल जेल में रखा गया है। उसका अपराध जमानत योग्य नहीं है। आधिकारिक तौर पर मृतक बच्चे की पहचान सैक्रामेंटो काउंटी कोरोनर कार्यालय द्वारा तय प्रोटोकॉल के अनुसार की जाएगी और प्रोटोकॉल के अनुसार ही उजागर की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ