महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला- पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम

Pune Airport New Name : महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर खींचतान जारी है। इस बीच महायुति की सरकार ने पुणे एयरपोर्ट के नाम को बदलने का फैसला लिया।

Pune Airport

पुणे एयरपोर्ट का बदलेगा नाम।

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने बड़ा फैसला किया। महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में पुणे एयरपोर्ट के नाम बदलने पर मुहर लगी। अब पुणे एयरपोर्ट की पहचान तुकाराम महाराज एयरपोर्ट के नाम से होगी। राज्य सरकार की ओर से केंद्र को पुणे एयरपोर्ट के नाम बदलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सोमवार को पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज एयरपोर्ट के नाम से पुणे एयरपोर्ट को जाना जाएगा। नाम बदलने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है। अब केंद्र की मंजूरी के लिए शिंदे सरकार इस प्रस्ताव को भेजेगी। बताया जा रहा है कि केंद्र की ओर से जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मुरलीधर मोहोल ने किया ऐलान

नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धन्यवाद, महागठबंधन सरकार! धन्यवाद, देवेंद्र फडणवीस! पुणे में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘जगदगुरु संतश्रेष्ठ तुकाराम महाराज पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने की दिशा में पहला कदम आज उठाया गया है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

विज्ञापन

अब केंद्र सरकार लेगी फैसला

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज का जन्म लोहगांव में हुआ था, जहां पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है। इतना ही नहीं, तुकाराम महाराज ने अपना बचपन लोहगांव में बिताया, इसलिए लोहगांव और तुकाराम महाराज का घनिष्ठ संबंध है। इसलिए उन्होंने ग्रामीणों और महाराष्ट्र के सभी वारकरी समुदाय की मांग यह प्रस्ताव राज्य सरकार के सामने प्रस्तुत किया। उन्हें विश्वास है कि केंद्रीय कैबिनेट जल्द ही इस संबंध में फैसला लेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ