NCP Meet: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आज मिल सकता है नया प्रमुख, जानें रेस में कौन सबसे आगे?

ncp chief, supriya sule, ajit pawar, praful patel, Sharad Pawar

NCP Meet: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नए प्रमुख के चुानव के लिए पार्टी की 18 सदस्यीय समिति आज मुंबई में बैठक कर रही है। बैठक में तय किया जाएगा कि आखिर पार्टी की कमान किसके हाथों में जाएगी। बता दें कि 2 मई को शरद पवार ने एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के नए चीफ के लिए सुप्रिया सुले, अजित पवार और प्रफुल पटेल का नाम सबसे आगे है।

बैठक में शामिल प्रफुल पटेल ने कहा कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए और नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए पार्टी नेताओं की एक समिति नियुक्त की। आज हमने समिति की बैठक की।

उन्होंने कहा कि मेरे सहित कई नेताओं ने पवार साहब से मुलाकात की और हमने उनसे लगातार अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया क्योंकि इस समय देश और पार्टी को उनकी जरूरत है। न केवल राकांपा नेताओं बल्कि पार्टी के अन्य नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का अनुरोध किया।

अध्यक्ष बने रहने का समिति ने किया अनुरोध

पवार साहब ने हमें बिना बताए फैसला ले लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेता की सभी मांगों पर विचार करते हुए हमने आज बैठक की और समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है। समिति सर्वसम्मति से इस इस्तीफे को खारिज करती है और हम उनसे पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने का अनुरोध करते हैं।

उधर, पार्टी की बैठक से पहले एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में पार्टी कार्यालय के बाहर शरद पवार के समर्थन में नारे लगाए। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार मुंबई स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।

पवार के इस्तीफे को खारिज करने का रखा प्रस्ताव

राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल शरद पवार के इस्तीफे को खारिज करने का प्रस्ताव आज की समिति की बैठक में रखा गया। प्रफुल्ल पटेल खुद पवार के इस्तीफे को खारिज करने का प्रस्ताव पेश किया।

एनसीपी के नए चीफ के चुनाव के लिए 18 सदस्यीय समिति का गठन 82 वर्षीय पवार ने खुद किया था। समिति में अजित पवार, सुप्रिया सुले, पूर्व केंद्रीय नेता परफुल पटेल और छगन भुजबल शामिल हैं।

सुप्रिया सुले बनेंगी पार्टी प्रमुख, अजित को मुंबई की कमान!

नाम न छापने की शर्त पर एनसीपी नेताओं ने एक न्यूज एजेंसी बताया कि बारामती लोकसभा सांसद और पवार की बेटी सुप्रिया सुले के पार्टी की राष्ट्रीय प्रमुख होने की संभावना है, जबकि अजीत पवार महाराष्ट्र इकाई की कमान संभालेंगे।

सुप्रिया सुले ने खुद को एक प्रभावी सांसद के रूप में स्थापित किया है और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनके संपर्क हैं। दूसरी ओर, अजीत पवार की राज्य इकाई पर अच्छी पकड़ है। बता दें कि 2 मई को शरद पवार के इस्तीफे की घोषणा के बाद राकांपा नेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया और उन्हें इसे वापस लेने को कहा था।

भुजबल बोलें- सुप्रिया सुले संभालें पार्टी की कमान

राकांपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि सुप्रिया सुले को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए और अजीत पवार को राज्य इकाई का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये मेरी निजी राय है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ