Today’s Latest News, 05 May 2023: कहां क्या हुआ? यहां पढ़िए लोकल और देश की हर छोटी-बड़ी जरूरी खबर

aaj ki taja khabaren, Breaking News, breaking news in hindi, India News in Hindi, Latest News In Hindi, todays latest news

Today’s Latest News, 05 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।

Today’s Latest News, 05 May 2023, Updates…

केरल हाईकोर्ट ने ‘द केरला स्टोरी’ पर बैन लगाने से किया इनकार

केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर रोक लगाने से इनकार किया है। न्यायमूर्ति एन नागेश और न्यायमूर्ति मोहम्मद नियास सीपी की खंडपीठ ने फिल्म के सेंसर प्रमाणपत्र को रद्द करने की मांग करने वाली याचिकाओं के एक बैच पर विचार किया था।

मणिपुर हिंसा: त्रिपुरा के सीएम बोले- हमारे 150 छात्र फंसे, हम संपर्क में हैं

मणिपुर के हालात पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि त्रिपुरा के करीब 150 छात्र हैं। हम उनसे संपर्क कर रहे हैं। मैंने आज मीटिंग बुलाई है। हम अभिभावकों के भी संपर्क में हैं। हमने हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए हैं। मैं कह सकता हूं कि छात्र सुरक्षित हैं।

कर्नाटक चुनाव: ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

कर्नाटक चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने कोलार में एक जनसभा के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कर्नाटक के लोगों से वोट डालने के दौरान ‘जय बजरंगबली’ कहने को कहा। कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो वे कर्नाटक में और हनुमान मंदिर बनवाएंगे। यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है? अगर मैं यहां खड़ा होऊं और आपसे 10 मई को वोट डालते समय ‘अल्लाहु अकबर’ कहने के लिए कहूं, तो मीडिया मुझे बदनाम करेगी।

सिडनी के स्वामीनारायण मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों ने की तोड़फोड़

पश्चिमी सिडनी के रोजहिल के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की है। शुक्रवार सुबह मंदिर प्रबंधन ने पाया कि मंदिर की सामने की दीवार टूटी हुई थी। मंदिर के गेट पर खालिस्तान का झंडा लटका हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सूडान में फंसे भारतीयों को निकालकर एक और विमान मुंबई पहुंचा

भारतीय यात्रियों को लेकर एक और विमान मुंबई पहुंचा। उन्हें संघर्षग्रस्त सूडान से निकाला गया है। सूडान से निकाले गए ओडिशा के मूल निवासी ने मंबई पहुंचने के बाद कहा कि भारत की वहां (सूडान) बहुत अच्छी और शक्तिशाली देश वाली छवि है। अमेरिका जैसा देश अपने लोगों को निकालने में सक्षम नहीं है, लेकिन भारत सरकार ने अपने लोगों को सुरक्षित निकाल लिया और मैं सरकार और सभी प्रबंधन को उनके इस कदम के लिए धन्यवाद देता हूं। कर्नाटक के मूल निवासी ने कहा कि भारतीय दूतावास ने तुरंत हमें जवाब दिया और हमें सूडान से निकाल लिया।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर जाने वाली ट्रेनों को रोका

मणिपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति के बाद पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मणिपुर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया है। एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने एएनआई से कहा, “स्थिति में सुधार होने तक कोई ट्रेन मणिपुर में प्रवेश नहीं कर रही है। मणिपुर सरकार द्वारा ट्रेन की आवाजाही रोकने की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है।

और पढ़िए – Pune: DRDO वैज्ञानिक को एटीएस ने किया गिरफ्तार, खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप

हिमंत सरमा बोले- मणिपुर के साथ असम सरकार खड़ी है

मणिपुर हिंसा: असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा है कि मणिपुर में हाल की घटनाओं से प्रभावित कई परिवारों ने असम में शरण ली है। मैंने कछार के जिला प्रशासन से इन परिवारों की देखभाल करने का अनुरोध किया है। मैं सीएम एन बीरेन सिंह के साथ भी लगातार संपर्क में हूं और पूर्ण समर्थन का वचन दिया है।

महाराष्ट्र: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 ड्रग पैडलर्स को दबोचा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंधेरी और जोगेश्वरी पूर्व से 2 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया और 71 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की। मुंबई पुलिस ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ