अलर्ट! बदमाशों की अब खैर नहीं, पुणे रेप केस के बाद मुंबई पुलिस ने चलाया ऑपरेशन 'ऑल आउट'

Mumbai Police Operation All Out Details: पुणे रेप केस के बाद मुंबई पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसके लिए मुंबई में ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है।

Mumbai police

Mumbai Police Operation All Out Details: पुणे रेप केस ने पूरे महाराष्ट्र को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है और पुलिस ने एक-एक करके क्रिमिनल्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस ने इसे ऑपरेशन ऑल आउट का नाम दिया है। तो आइए जानते हैं इस ऑपरेशन के बारे में विस्तार से…

विज्ञापन

3 घंटे में 207 ठिकानों पर पड़े छापे

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने 28 फरवरी की रात 11 बजे से 2:30 बजे तक 207 लोकेशन पर छापा मारा, जिनमें जुआ और अवैध गतिविधियों के 14 ठिकाने शामिल हैं। पुलिस ने हजारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले हिस्ट्रीशीटर भी मुंबई पुलिस के निशाने पर हैं।

विज्ञापन

अपराधियों पर हुई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुलिस ने 12 भगोड़ों को हिरासत में लिया है। वहीं मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 142 (विदेश आदेशों का उल्लंघन) के तहत 54 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस सीक्रेट ऑपरेशन की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

Mumbai Police

46 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

खबरों की मानें तो अवैध हथियार रकने के कारण 16 आरोपियों को सजा दी गई है। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के शक पर 56 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 46 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है और 25 संदिग्धों के खिलाफ स्थायी वारंट जारी हुआ है।

विज्ञापन

113 जगहों पर हुई नाकाबंदी

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार 113 जगहों पर नाकाबंदी की गई है। इस दौरान 6,901 गाड़ियों की चेकिंग की गई और नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,891 ड्राइवर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही 70 से ज्यादा लोगों को नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ