---विज्ञापन---

मोदी सरकार की मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़, मनचलों ने तस्वीर खींचने की भी कोशिश की

Union Minister Raksha Khadse Daughter Molested : महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी और मनचले युवकों की तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

Union Minister Raksha Khadse Daughter Molested : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मोदी सरकार की मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ हुई। कुछ मनचलों ने केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़छाड़ की और तस्वीर खींचने की भी कोशिश की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

महाराष्ट्र के जलगांव स्थित मुक्ताईनगर के कोथली गांव में यह घटना घटी। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी संत मुक्ताबाई यात्रा में शामिल हुईं, जहां अन्य लड़कियां भी मौजूद थीं। इस दौरान कुछ मनचले युवकों ने मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों के साथ छेड़खानी की। मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने छेड़छाड़ कर अपने मोबाइल से मंत्री की बेटी और अन्य लड़कियों की तस्वीर निकालने की भी कोशिश की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘शिंदे, सुबह के 4 बजे हैं इतना क्या अर्जेंट है?’ एकनाथ ने शाह से फणडवीस की क्या की शिकायत? सामना में हुआ खुलासा

छेड़छाड़ मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस

मंत्री की बेटी से छेड़खानी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक आरोपी युवक फरार हो गए। राज्यमंत्री बेटी के साथ सिक्योरिटी भी थी, लेकिन मनचलों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की। सिक्योरिटी एफआईआर करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची तो पीछे पीछे राज्यमंत्री रक्षा खड़से भी पहुंच गईं और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन पहुंचे, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना है।

---विज्ञापन---

इस घटना पर क्या बोले पीड़िता के दादा?

पीड़ित लड़की के दादा और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। छेड़छाड़ करने वाले मनचले नहीं बल्कि गुंडे थे। सभी राजनीतिक दलों ने इस घटना की निंदा कर आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की। चार मनचलों के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया।

कौन हैं रक्षा खडसे?

रक्षा खडसे भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और रावेर से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2014, 2019 एवं 2024 के लोकसभा चुनावों में रावेर सीट से जीत हासिल की। इस बार वे मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री भी हैं। रक्षा खडसे मोदी सरकार की सबसे युवा महिला मंत्री हैं। रक्षा खडसे को युवा कल्याण एवं खेल विभाग के राज्य मंत्री का प्रभार मिला है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : धनंजय मुंडे कल देंगे इस्तीफा! पत्नी का FB पोस्ट में बड़ा दावा, जानें क्यों फंसे हैं महाराष्ट्र के कृषि मंत्री?

First published on: Mar 02, 2025 11:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola