मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का अहम पड़ाव, करीब 5 किलोमीटर के टनल का ब्रेक थ्रू

Mumbai News: अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में घनसौली से शील फाटा टनल का ब्रेक थ्रू पूरा, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया उद्घाटन. 2027 से पहले सेक्शन चालू, नई तकनीक और ट्रेनिंग के साथ भारत की बुनियादी ढांचे में सुधार, यात्रा समय घटकर 2 घंटे 7 मिनट होगा. मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट.

source-mumbai-ahmedabad bullet train

Mumbai News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना मुंबई से अहमदाबाद तक चलने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना में एक अहम पड़ाव पार किया गया है. 4.8 किलोमीटर लंबी घनसौली से शील फाटा टनल का ब्रेक थ्रू हो चुका है, जो इस परियोजना के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है. इस टनल निर्माण के साथ ही मुंबई से ठाणे तक टनल का काम तेज गति से आगे बढ़ रहा है. घनसौली में हुए टनल ब्रेक थ्रू के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित भी किया. इस परियोजना के काम को लेकर जानकारी साझा की है.

विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव क्या बोले?

रेलवे मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के तहत इस परियोजना की रफ्तार को बढ़ाया गया है, और इसके पूरा होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय केवल 2 घंटे 7 मिनट रह जाएगा, जो अब तक के समय से बहुत कम है. इस परियोजना से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि इससे कई छोटे-बड़े शहरों की अर्थव्यवस्था भी एक साथ समृद्ध होगी.

विज्ञापन

2027 में शुरू होगा पहला फेस

इस परियोजना में कई नई और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिनमें से कई भारत में ही विकसित की गई हैं. इस बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला सेक्शन 2027 में सूरत से बिलिबोरा तक शुरू होगा, और दूसरा सेक्शन 2028 में ठाणे तक पहुंचेगा. पूरा प्रोजेक्ट 2029 तक मुंबई तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा.

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत 320 किलोमीटर लंबा ब्रिज का पोर्शन पूरा किया जा चुका है और नदियों पर पुलों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है. बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत उठाए गए कदमों से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह भारत में बुनियादी ढांचे की क्षमता को भी बढ़ाएगा.

ठाकरे सरकार के दौरान हुई थी देरी

इस परियोजना में शुरुआत में महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार की वजह से कुछ देरी आई थी, क्योंकि कई मंजूरी में रुकावट आई थी. लेकिन अब सरकार ने इस परियोजना को गति देने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं. परियोजना को लेकर सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें बुलेट ट्रेन ट्रैक के आसपास घर बनाने के लिए विस्तृत योजना दी जाएगी, ताकि भविष्य में स्थानीय निवासियों को कोई समस्या न हो.

विज्ञापन

बुलेट ट्रेन के लिए ट्रेनिंग और नई तकनीक

इस बुलेट ट्रेन के ऑपरेशन के लिए लोकोपायलट की ट्रेनिंग जापान में हो रही है. इसके साथ ही, मुंबई लोकल के लिए नई ट्रेनें और उनकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके. खुले दरवाजों से होने वाले खतरे को ध्यान में रखते हुए, भविष्य में बुलेट ट्रेन के लिए बंद दरवाजों वाली डिज़ाइन पर काम किया जाएगा.

इसके अलावा, परियोजना में जो तकनीक का उपयोग हो रहा है, वह अन्य देशों में भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है. बुलेट ट्रेन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली 1110 टन की गार्डर लांच करने वाली मशीनरी अब एक्सपोर्ट की जा रही है. इस तकनीक का उपयोग दुनिया भर में हो सकता है.

विज्ञापन

बुलेट ट्रेन की सर्विस: सुविधाएं और सुरक्षा

बुलेट ट्रेन में यात्रा की सुविधा भी बेहतर होगी. खासतौर पर पिक आवर के दौरान हर आधे घंटे में ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा. इस ट्रेन में आरक्षण की प्रक्रिया भी बहुत सरल होगी. आपको बस टिकट लेकर ट्रेन पकड़नी होगी, और कोई लंबी प्रक्रिया नहीं होगी. यह परियोजना न केवल भारत के परिवहन क्षेत्र को नया आकार देगी, बल्कि यह देश में समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ