तलाक मांगने पर पत्नी पर एसिड अटैक, लव मैरिज करने वाले पति के बाहर थे अवैध संबंध

Mumbai News: महिलाओं पर मनचलों द्वारा एसिड अटैक के मामले सामने आते हैं। लेकिन मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक पति ने ही अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। ये पूरा मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है।

दूसरी औरत से अवैध संबंध...तलाक मांगा तो पत्नी पर फेंका एसिड; मुंबई में शख्स बना हैवान

तेजाब अटैक का सांकेतिक फोटो

विज्ञापन

Mumbai News: मुंबई के मालवणी इलाके में पति ने गुस्से में अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड डाल दिया। महिला अपनी पति की गलत हरकतों से परेशान थी, जिसके चलते वह बहुत समय से अपने माता-पिता के घर रह रही थी। दोनों में रोज झगड़े बढ़ने लगे, जिसके चलते दोनों अलग हो गए। पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ FIR दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 2019 में प्रेम विवाह किया था। महिला को शादी के बाद पता चला कि वो कुछ कमाता नहीं है, और नशे का आदी है। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास पैदा हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में पत्नी को पता चला कि इसका पति किसी दूसरी औरत के साथ रिश्ते में है तो वह अपने घर चली गई। 27 वर्षीय महिला मलाड स्थित अपनी मां के घर पर थी। लगातार होते झगड़ों के चलते पत्नी ने अलग होने का फैसला किया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पति से इस महिला ने तलाक मांगा था।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

ये घटना बुधवार की सुबह की है, जब 34 साल के आरोपी ने कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया। वारदात के बाद से पति फरार है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(2) (नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी व्यक्ति पर तेजाब फेंकना), 311 (गंभीर चोट या मौत का कारण बनने के प्रयास के साथ लूट या डकैती), 333 (हमले की तैयारी के बाद घर में जबरन प्रवेश) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2019 में 150, 2020 में 105 और 2021 में 102 एसिड अटैक के मामले दर्ज किए गए थे। एसिड अटैक के मामले सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सामने आए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ