'कोई पुलिस वाला दोषी मिला तो...', बदलापुर एनकाउंटर पर क्या बोले रामदास अठावले?

Ramdas Athawale On Badlapur Encounter Case : महाराष्ट्र में बदलापुर एनकाउंटर मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष इसे फेक एनकाउंटर बता रहा है। इस मामले में एनडीए के घटक दल ने भी सवाल उठाया है।

Ramdas athawale

ramdas athawale

Ramdas Athawale On Badlapur Encounter : महाराष्ट्र में बदलापुर एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विपक्ष ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अक्षय शिंदे पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार का घेराव किया। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीआईडी को इस मामले की जांच सौंप दी। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बदलापुर एनकाउंटर को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बदलापुर एनकाउंट पर कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। पुलिस का कहना है कि जीप से ले जाते वक्त अक्षय शिंदे ने पुलिसवाले की रिवॉल्वर छीन ली थी और फायरिंग की थी, इसलिए पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। सरकार ने भी इसकी जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बदलापुर एनकाउंटर पर क्या बोले रामदास अठावले?

रामदास अठावले ने भी बदलापुर एनकाउंटर की जांच का समर्थन किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बदलापुर एनकाउंटर की गहनता से जांच होनी चाहिए। जांच में अगर कोई पुलिस अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सरकार की ओर से कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

HC ने भी उठाए सवाल

विज्ञापन

अक्षय शिंदे के पिता ने बदलापुर एनकाउंटर के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। HC ने भी पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अक्षय शिंदे के सिर पर ही कैसे गोली लगी, जबकि पुलिस को ट्रेनिंग दी जाती है कि आरोपी को कहां गोली मारनी चाहिए। जीप में चार पुलिसवाले थे तो वे कैसे एक कमजोर व्यक्ति को कंट्रोल नहीं कर पाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ