Maharashtra Election Results 2024: रिजल्ट से पहले ही जोड़ तोड़ शुरू, छोटे दलों से संपर्क करने लगे MVA नेता

Maharashtra Election Results 2024: भारिप बहुजन महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने भी नतीजों से पहले अपने पत्ते खोल दिए हैं।

Maharashtra Election Day

Maharashtra Election Day

विज्ञापन

Maharashtra Election Results 2024: कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र में किसकी नई सरकार बनेगी और यहां का सीएम कौन होगा? ये साफ हो जाएगा। इससे पहले ही यहां दोनों प्रमुख धड़ों महाविकास अघाड़ी और महायुति ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। बता दें महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं, यहां सरकार बनाने का दावा करने के लिए 145 विधायक चाहिए।

मतगणना से पहले ही बड़े दलों ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और छोटे दलों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। महाविकास अघाड़ी में एनसीपी शरद पवार से वरिष्ठ नेता जयंत पाटील और कांग्रेस से कद्दावर नेता बालासाहब थोरात को बहुमत के आंकड़ें को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके

भारिप बहुजन महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने भी नतीजों से पहले अपने पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए संख्या मिल जाती है, तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके।

विज्ञापन

72 घंटे के बाद लग सकता है राष्ट्रपति शासन

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो जाएगा। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के पास राज्य में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 72 घंटे का समय होगा। नियमों के अनुसार अगर किसी एक गुट को बहुमत का क्लीयर आंकड़ा नहीं मिलता है तो भी मुख्यमंत्री पद पर सर्वसम्मति से निर्णय लेना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ