महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव रिजल्ट से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, इन नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

Maharashtra Jharkhand Election Results : महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने दोनों राज्यों में तीन-तीन नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं।

 Mallikarjun Kharge Rajya Sabha Speech

Mallikarjun Kharge (File Photo)

Maharashtra Jharkhand Election Results : महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी सरकार बनेगी? इसे लेकर विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। राजनीतिक पार्टियों की निगाहें मतगणना टिकी हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया। पार्टी हाईकमान ने दोनों राज्यों के लिए वरिष्ठ नेताओं की कमेटी गठित कर दी, जो चुनाव परिणाम पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के लिए अशोक गहलोत पर्यवेक्षक नियुक्त

विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ दो और वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र जाएंगे, जिसमें भूपेश बघेल और डॉ. जी परमेश्वर का नाम शामिल है। कांग्रेस के बतौर पर्यवेक्षक के रूप में ये तीनों नेता रिजल्ट के बाद के समीकरणों पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

जानें किन्हें मिली झारखंड की जिम्मेदारी

अगर झारखंड की बात करें तो कांग्रेस ने वहां के चुनाव परिणाम पर नजर रखने की जिम्मेदारी तारिक अनवर को दी है। उनके साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावरू को भी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। ये तीनों नेता झारखंड चुनाव नतीजे के बाद के राजनीतिक समीकरणों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कल होगी वोटों की गिनती

आपको बता दें कि झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों को लेकर एग्जिट पोल के रुझान सामने आ गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि कुछ एग्जिट पोल ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने की बात कही है। झारखंड में इस वक्त इंडिया गठबंधन की सरकार है, जबकि महाराष्ट्र में महायुति की। झारखंड में दो चरणों में 13-20 नवंबर और महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ