बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने 'कैश फॉर वोट' मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भेजा नोटिस

Vinod Tawde Cash for Vote Case: बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने झूठ फैलाकर मेरी और भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

Vinod Tawde

Vinod Tawde

Vinod Tawde Cash for Vote Case: बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने कथित कैश फॉर वोट मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल, तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट की थी। जिसके आधार पर बीजेपी नेता ने तीनों को उनसे माफी मांगने की अपील की है।

विज्ञापन

इस लीगल नोटिस के बारे में बीजेपी नेता ने खुद अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सूचना दी। उन्होंने नोटिस की कॉपी शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस का एक ही काम है झूठ फैलाना। उन्होंने आगे लिखा कि नालासोपारा वाले झूठे मामले में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

चुनाव आयोग की जांच में नहीं मिले 5 करोड़

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में झूठ फैलाकर मेरी और भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। सत्य सबके समक्ष है कि चुनाव आयोग और पुलिस की जांच में कथित 5 करोड़ की राशि प्राप्त नहीं हुई है। यह मामला पूरी तरह से कांग्रेस की निम्नस्तरीय राजनीति का प्रमाण है।

100 करोड़ की मानहानि का दावा 

तावड़े की तरफ से कांग्रेस नेताओं को भेजे नोटिस में उन्होंने तीनों नेताओं से माफी मांगने को कहा है। नोटिस में आगे ये कहा गया है कि अगर वे तीनों ऐसा नहीं करते तो वह तीनों के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करेंगे।

विज्ञापन

19 नवंबर को वायरल हुआ था वीडियो 

दरअसल, 19 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस विडियो में BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर कथित तौर पर महाराष्ट्र के विवांता होटल में पैसे बांटने का आरोप लगा था। बता दें ये वीडियो कांग्रेस अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया था। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने कमेंट किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ