पालघर में अलर्ट, तट पर बह कर आए 15 जहाज के 3 कंटेनर, मची खलबली

महाराष्ट्र के पालघर के समुद्र तट पर तीन कंटेनर बह कर आने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई है। ओमान के पास जून महीने में अरब सागर में डूबे फीनिक्स 15 नामक जहाज के यह कंटेनर करीब दो महीने बाद पालघर तट पर तैरते हुए पाए गए हैं।

palghar news

पालघर जिले के सातपाटी और उसबाव गांव में समुद्र तट पर तीन कंटेनर बह कर आने के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। खबर के मुताबिक, ओमान के पास जून महीने में अरब सागर में डूबे फीनिक्स 15 नामक जहाज के यह कंटेनर करीब दो महीने बाद ओमान से हजारों मील दूर पालघर तट पर यह कंटेनर तैरते हुए पाए गए हैं।

विज्ञापन

मछुआरों से सावधान रहने की अपील

यह जहाज डूबने के बाद उस पर लदे कंटेनर पानी में तैरने लगे थे, जिसमें कुछ कंटेनरों में खतरनाक सामग्रियां बताई गई थीं। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद मछली विभाग ने पालघर के मछुआरों से मछली पकड़ते समय इन तैरते कंटेनरों से सावधान रहने की अपील की थी।

विज्ञापन

यह भी अनुमान लगाया गया था कि यह कंटेनर आंशिक रूप से डूबे हुए थे। इसलिए ये मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए खतरा पैदा कर सकते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ