Maha Kumbh में स्नान के दौरान एनसीपी नेता महेश कोठे की मौत, आया हार्ट अटैक

NCP SP leader Mahesh Kothe passes away: पुलिस के अनुसार कोठे की उम्र करीब 60 साल थी, परिजन उन्हें चिकित्सा शिविर में लेकर पहुंचे थे। फिलहाल शुरुआती जांच में मामला दिल का दौरा पड़ने से सामान्य मौत का लग रहा है।

NCP SP leader Mahesh Kothe

NCP SP leader Mahesh Kothe

विज्ञापन

NCP SP leader Mahesh Kothe passes away: महाकुंभ में मंगलवार को पवित्र स्नान के दौरान एनसीपी शरद पवार नेता महेश कोठे की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी संगम में पानी के अंदर उन्होंने छाती में दर्द और बैचेनी की शिकायत की। तुरंत उन्हें समीप के चिकित्सा शिवर में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति पर कुंभ में शाही स्नान था, इस स्नान में शामिल होने के लिए महेश कोठे मुंबई से त्रिवेणी संगम पहुंचे थे। कोठे कपड़े उतारकर पानी के अंदर गए, अभी वह स्नान कर ही रहे थे कि उन्हें घबराहट होने लगी। देखते ही देखते वह बदहवास हो गए, उनकी हालत खराब देख उनके साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत पास के चिकित्सा शिवर में लेकर गए।

विज्ञापन

सोलापुर के पूर्व मेयर थे महेश कोठे

बता दें कोठे सोलापुर के पूर्व मेयर और एनसीपी शरद पवार के वरिष्ठ नेता थे। उनकी मौत पर एनसीपी नेताओं ने दुख जताया है। बताया जा रहा है कि उनकी इलाके में मजबूत पकड़ थी, पार्टी में उनकी जमीनी नेता के रूप में अलग ही पहचान थी।

डॉक्टरों की अपील घबराहट होने पर खुली जगह पर जाएं

पुलिस के अनुसार कोठे की उम्र करीब 60 साल थी, परिजन उन्हें चिकित्सा शिविर में लेकर पहुंचे थे। फिलहाल शुरुआती जांच में मामला दिल का दौरा पड़ने से सामान्य मौत का लग रहा है। डॉक्टरों ने पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कोठे का शव बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए सोलापुर लाया जाएगा। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि भीड़ में सांस फूलने  या घबराहट होने पर खुली जगह पर जाएं। परेशानी बढ़ने पर तुरंत समीप के चिकित्सा शिविर में संपर्क करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ