उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में लव जिहाद पर कानून जल्द

लव जिहाद का प्रतीकात्मक फोटो

लव जिहाद का प्रतीकात्मक फोटो

इंद्रजीत सिंह, मुंबई: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब महाराष्ट्र में भी लव-जेहाद पर नकेल कसने के लिए सरकार जल्द नया कानून बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल इस मुद्दे पर अन्य राज्यों ने क्या कानून बनाया है उसका अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार 10 सदस्यीय कमेटी का गठन करेगी, जो इस मुद्दे पर काम करेगी और पीड़ित लड़कियों को वापस उनके घर पहुंचाने का काम करेगी। बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद महाराष्ट्र में लव जिहाद कानून की मांग तेज हो गई है। बता दें इस मामले में श्रद्धा वाकर के पिता महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले थे। देवेन्द्र फडणवीस ने इस बारे में कहा कि हम अन्य राज्यों के कानून का अध्यन कर रहे हैं।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू असीम आज़मी ने कहा है कि सरकार को अगर लव जिहाद पर कानून बनाना है तो बनाए लेकिन इसमें से जिहाद शब्द को हटाया जाए। जिहाद एक पवित्र शब्द है, मैं इसको लेकर कई किताबें सरकार को दिखा सकता हूं।अच्छा है यह कानून बनता है तो कोई परिवार अपने धर्म से अलग धर्म की लड़की को अपने घर नहीं लाना चाहता है और न हीं दूसरे के धर्म में अपनी लड़की की शादी करना चाहता होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ