कॉमेडियन कामरा पर भड़के शिवसैनिकों पर पुलिस का एक्शन, 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

कुणाल कामरा ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है, जिसमें कुल 20 शिवसैनिकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Comedian kunal kamra New

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया, जिसको लेकर बवाल बढ़ गया। इस मामले पर पहले कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई। इस मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने शिवसैनिकों पर एक्शन लिया है। पुलिस ने शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 लोगों के खिलाफ कल हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ करने के आरोप में FIR दर्ज की है। यह एफआईआर BNS और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की कई धाराओं के तहत यह दर्ज की गई है।

विज्ञापन

कामरा के बाद शिवसैनिकों पर एक्शन

इस मामले पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कामरा के खिलाफ MIDC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की थी। इस दौरान उन्होंने कुणाल कामरा को मांफी मांगने की भी चेतावनी दी है। अब पुलिस ने शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल के अलावा 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन सभी पर हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ का इल्जाम है।

विज्ञापन

मामले में हुईं गिरफ्तारियां

ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने राहुल कनल सहित गिरफ्तार शिवसेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद राहुल कनल, सहित बाकी के अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस मेडिकल के लिए भाभा अस्पताल लेकर गयी है, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

जिन लोगों पर FIR दर्ज की गई है, उनके नामों की लिस्ट भी सामने आई है।

विज्ञापन

Kunal kamra eknath shinde

शिवसेना ने कामरा की टिप्पणी पर कहा कि यह शिंदे को बदनाम करने की साजिश है। इस मामले में शिवसेना ने कामरा के अलावा, राहुल गांधी, शिवसेना (UTB) नेताओं संजय राउत और आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ