---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

सड़क पर मिला शख्स का शव, सूचना देने घर पहुंची पुलिस, दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश

Mumbai Couple Death : मुंबई में एक शख्स का शव सड़क मिला। जब पुलिस इसकी सूचना देने मृतक के घर पहुंची तो दरवाजा खोलते ही अंदर का नाजारा देखकर होश उड़ गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच तेज कर दी।

---विज्ञापन---

Mumbai Couple Death : मुंबई से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई। गोरेगांव में एक व्यक्ति का शव उसके घर के सामने सड़क पर मिला। इसकी सूचना देने के लिए पुलिस ने उसकी पत्नी को फोन किया तो कॉल नहीं उठा। फिर पुलिस उसके फ्लैट गई तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। फ्लैट के अंदर मृतक की पत्नी भी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

गोरेगांव के जवाहर नगर में टोपीवाला हवेली के सामने यह घटना हुई। 58 वर्षीय किशोर पेडनेकर अपने फ्लैट के सामने सड़क पर मृत पाया गया। वह जिम इक्विपमेंट डीलर था। बताया जा रहा है कि उसने अपनी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब स्थानीय लोगों ने उसका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 9 साल में कीं 20 शादियां, विधवाओं को बनाता था टारगेट, महाराष्ट्र में धोखा देकर ठगी करने वाला नियाज शेख गिरफ्तार

मृतक के गले में लटकी थीं घर की चाबियां

---विज्ञापन---

पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पत्नी राजश्री को उसकी मौत की सूचना देने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब पुलिस उनके फ्लैट पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था। मृतक के गले में दो चाबियां लटकी हुई थीं। पुलिस ने इन चाबियों से फ्लैट का दरवाजा खोला तो वहां एक और भयावह नजारा दिखा।

यह भी पढ़ें : मुंबई में तीन मंजिला इमारत गिरने से 1 की मौत, 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले

---विज्ञापन---

डिप्रेशन में था शख्स

57 वर्षीय राजश्री अपने फ्लैट के हॉल में मृत मिलीं। उनका गला घोंटा गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि व्यक्ति ने पहली अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद सुसाइड कर लिया। व्यक्ति काफी डिप्रेशन में था। पुलिस को फ्लैट के अंदर डिप्रेशन और शुगर की दवाइयां मिलीं। दंपत्ति का बेटा दिल्ली में रहता है और वहीं काम करता है। मरने से पहले उन्होंने अपने बेटे के लिए दिल्ली से मुंबई आने के लिए एक फ्लाइट टिकट बुक किया था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2024 04:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola