'मम्मी, मुझे माफ़ कर दो, टेंशन मत लेना…', महाराष्ट्र में नीट पेपर के तनाव में छात्र ने की खुदकुशी

Hingoli Student Suicide NEET Exam Stress: महाराष्ट्र के हिंगोली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां NEET का पेपर खराब होने के तनाव में एक 18 वर्षीय छात्र सुशील धागे ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले छात्र ने अपनी मां के लिए एक बेहद भावुक वीडियो संदेश छोड़ा, जिसमें उसने अगले जन्म में फिर से उसी की कोख से पैदा होने की बात कही. महाराष्ट्र के हिंगोली से राहुल पांडे की रिपोर्ट

Doctor Suicide

Credit- News 24 GFX

Hingoli Student Suicide NEET Exam Stress: देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) को लेकर जारी विवादों के बीच महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नीट का पेपर कठिन आने और परीक्षा खराब होने के तनाव में एक 18 साल के छात्र ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. दिल को झकझोर देने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्र ने अपनी मां के नाम एक बेहद भावुक वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किया. पिता की मौत के छह महीने बाद इस युवा बेटे के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

‘मम्मी, मुझे माफ कर देना…’

मृतक छात्र की पहचान हिंगोली शहर के अष्टविनायक नगर के रहने वाले सुशील धागे के रूप में हुई है. सुशील ने सुसाइड से पहले मराठी भाषा में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने रोते हुए कहा, “मम्मी, मुझे माफ़ कर दो, टेंशन मत लेना. मैं अगले जन्म में तुम्हारी ही कोख से पैदा होऊंगा. भाई के साथ अच्छे से रहना, मैं सुसाइड कर रहा हूं.” इस वीडियो को अपने परिवार को भेजने के बाद वह लापता हो गया था.

विज्ञापन

पढ़ाई में होनहार था सुशील

जानकारी के अनुसार, सुशील पढ़ाई में बेहद होनहार था. उसने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जिसके बाद से ही उसने बड़े सपने के साथ नीट (NEET) की तैयारी शुरू कर दी थी. वह मंगलवार शाम से लापता था. वीडियो देखने के बाद घबराए परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन बुधवार सुबह करीब 10 बजे अष्टविनायक नगर के ही एक कुएं में उसका शव बरामद हुआ.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सुशील के पिता विलास धागे की महज छह महीने पहले ही बीमारी के कारण मौत हो गई थी. पिता हमेशा सुशील को पढ़ाई में सपोर्ट करते थे. पिता के निधन के बाद मां शीतल धागे और भाइयों के लिए सुशील ही बड़ी उम्मीद था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया है. मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि नीट परीक्षा के अत्यधिक तनाव के कारण सुशील ने यह आत्मघाती कदम उठाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ