"बेटी दोषी हो तो उसी किले से नीचे फेंक दो…" केतन के कत्ल की आरोपी सिया के पिता का छलका दर्द

पुणे के लोहगढ़ किले में मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि अगर बेटी दोषी है, तो उसे फांसी दो या उसी किले से नीचे फेंक दो.

Pune Murder Case, Lohagad Fort Murder, Siya Goyal, Ketan Agarwal, Pune Police Investigation
विज्ञापन

Ketan Agarwal murder case: महाराष्ट्र के पुणे में लोहगढ़ किले से नीचे फेंककर की गई केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक नया और बेहद चौंकाने वाला मोड़ आया है. इस मर्डर केस की मुख्य आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने एक भावुक और कड़े इंटरव्यू में कहा है कि अगर उनकी बेटी इस जघन्य अपराध में दोषी पाई जाती है, तो उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि उनकी बेटी को भी ठीक उसी तरह मौत मिलनी चाहिए, जैसी केतन को मिली.

“उसी किले से नीचे फेंक दो, फांसी पर लटका दो”

आरोपी सिया के पिता प्रवीण गोयल ने न्याय व्यवस्था से गुहार लगाते हुए कहा, “अगर मेरी बेटी दोषी है, तो कोर्ट को इंसाफ में बिल्कुल देरी नहीं करनी चाहिए. उसे भी वही सजा मिलनी चाहिए. उसे उसी किले पर ले जाओ और वहीं से नीचे फेंक दो, जहां से केतन को फेंका गया था. एक पिता इससे ज्यादा और क्या कह सकता है, उसे फांसी की सजा दे दी जाए.” पिता ने बताया कि बेटी की गिरफ्तारी के सदमे की वजह से वह खुद आईसीयू (ICU) में भर्ती हो गए थे. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी ऐसा खौफनाक कदम उठा सकती है क्योंकि वह हमेशा सही रास्ते पर चलती थी.

विज्ञापन

शादी की चल रही थीं तैयारियां, लव अफेयर बना मर्डर की वजह!

पुणे पुलिस के मुताबिक, सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रची थी. 18 जून को दोनों ने केतन को लोहगढ़ किले की खाई में धकेल दिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि सिया इस शादी को तोड़ना चाहती थी, लेकिन परिवार की बदनामी के डर से वह खुद सगाई नहीं तोड़ पा रही थी, जिसके बाद उसने केतन को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

दूसरी तरफ, सिया की मां पूजा गोयल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दोनों बच्चे बेहद खुश थे. शादी की तैयारियां चल रही थीं और दोनों ने बाली ट्रिप के लिए करीब 50 हजार रुपये की शॉपिंग भी कर ली थी. फिलहाल, सिया और उसका प्रेमी चेतन दोनों ही न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ