---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई हादसा: सीएम ने दिया हाई लेवल जांच का आदेश, होर्डिंग लगाने वाली कंपनी पर लगा था करोड़ों का जुर्माना

Mumbai Hoarding Accident: मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाई लेवल जांच का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को हुए हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। यह हादसा तेज हवाओं के चलते एक बड़ी होर्डिंग गिरने से हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मामले का संज्ञान लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि यह होर्डिंग अवैध तरीके से लगाई गई थी और इसे लगाने वाली कंपनी के खिलाफ करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

---विज्ञापन---

किरीट सोमैया ने की थी शिकायत

जानकारी के अनुसार इस होर्डिंग को इगो मीडिया नाम की कंपनी ने अप्रैल 2022 में लगाया था। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इसी साल 29 अप्रैल को इसे लेकर बीएमसी आयुक्त से शिकायत भी की थी। बीएमसी का कहना है कि जिस जगह पर होर्डिंग लगाने के लिए ढांचा बनाया गया था वह जमीन गृह विभाग पुलिस हेड क्वार्डर/महाराष्ट्र राज्य पुलिसिंग हाउसिलंहग वेलफेयर कॉरपोरेशन के नाम पर रजिस्टर है।

---विज्ञापन---

बिना परमिशन लगाई गई होर्डिंग

कंपनी ने इस जगह पर होर्डिंग बिना बीएमसी से परमिशन लिए खड़ी कर दी थी। इसे लेकर बीएमसी ने कंपनी पर 6 करोड़ 13 लाख 84 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था और होर्डिंग हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन कंपनी ने होर्डिंग नहीं हटाई जिसका अंजाम 4 लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Boxing की दुनिया के 5 सबसे खतरनाक KO फाइटर्स की लिस्ट

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आज भी अनसुलझी हैं दूसरे विश्व युद्ध की 5 अनोखी Mysteries

ये भी पढ़ें: पुतिन ने Professor Doomsday को बनाया है अपना दायां हाथ

---विज्ञापन---

 

First published on: May 13, 2024 08:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola