---विज्ञापन---

‘लाडली बहन योजना में बढ़ाए जाएंगे इतने रुपए’ सीएम पद की शपथ लेते ही देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान

Devendra Fadnavis: कैबिनेट की पहली मीटिंग के बाद सीएम ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि बीते ढाई साल में महाराष्ट्र ने जो विकास की गति ली है वह जारी रहेगी। इसी गति को नई सरकार आगे बढ़ाएगी।

---विज्ञापन---

Devendra Fadnavis: लाडली बहन योजना में अब महाराष्ट्र में 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये दिए जाने की योजना है। अगले बजट सत्र में इस पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने ये बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, नई सरकार की शपथ के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार की बैठक हुई।

कैबिनेट की पहली मीटिंग के बाद सीएम ने मीडिया में बयान जारी कर कहा कि बीते ढाई साल में महाराष्ट्र ने जो विकास की गति ली है वह जारी रहेगी। इसी गति को नई सरकार आगे बढ़ाएगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि सरकार में मेरा रोल भले ही बदला है, लेकिन सरकार की दिशा, गति और महायुति पार्टियों का आपस में तालमेल पहले की तरह की बना हुआ है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मराठा रिजर्वेशन… खाली तिजोरी, CM बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस के सामने 5 चुनौतियां?

पुराने किए जाएंगे सभी चुनावी वादे

लाडली बहन योजना पर सीएम बोले की इसे योजना में आगे महिलाओं को 2100 रुपए दिए जांएगे। इस पर बजट के दौरान चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। बता दें अभी इस योजना के तहत अभी महिलओं को 1500 रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव जीतने से पहले अपने मैनिफेस्टो में जो वादे किए थे उन्हें पूरा किया जाएगा। हमने अपने पुराने कार्यकाल में जो अलग अलग विकास की योजना शुरू की हैं, वह सभी योजनाएं आगे भी चलती रहेंगी।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कब होगा मंत्रीमंडल विस्तार

सीएम ने कहा कि हम बदले की राजनीति नही करेंगे। हम केवल बदलाव दिखे यह राजनीति करेंगे। उन्होंने बताय  कि 7, 8 और 9 दिसंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र होगा। 9 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। उनका कहना था कि इससे पहले मंत्री मंडल विस्तार कर लिया जाएगा।

‘एकनाथ शिंदे और अजित पवार मेरे साथ हैं’

सीएम ने कहा कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार मेरे साथ हैं। लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं, इसलिए उन्होंने हमें चुना है और हम साथ रहेंगे और साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री मंडल विस्तार के दौरान विधायकों के द्वारा किया गया पुराना काम जरूरत ध्यान में रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 5 तारीख, 5 बजकर 20 मिनट पर शपथ; जानें 5 से क्या है देवेंद्र फडणवीस का कनेक्शन?

First published on: Dec 05, 2024 07:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola