---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

5 तारीख, 5 बजकर 20 मिनट पर शपथ; जानें 5 से क्या है देवेंद्र फडणवीस का कनेक्शन?

Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। 5 दिसंबर को 5 बजकर 20 मिनट पर आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया था। 5 से फडणवीस का क्या कनेक्शन है, इसके बारे में जानते हैं?

---विज्ञापन---

Maharashtra New CM: कुछ ही देर बाद देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। मुंबई के आजाद मैदान में समारोह का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है कि ठीक 5 बजकर 20 मिनट पर फडणवीस शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बीजेपी हिंदुत्व का संदेश देगी। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी सरकार बनाएंगे। ऐसे कयास एक खास वजह से लगाए जा रहे हैं। दरअसल आजाद मैदान में शपथ विधि मंच के बगल में एक और मंच बनाया गया है। इस मंच पर देशभर से आमंत्रित किए गए साधु-संत बैठेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का मुहूर्त हिंदू पंचांग के हिसाब से तय किया गया है। शपथ विधि मुहूर्त का प्रस्ताव नासिक के कलाराम मंदिर के महंत सुधीर दास ने सुझाया था। उनको भी समारोह में आने का न्योता दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ, बड़ा सवाल, क्या गृह मंत्रालय मिलेगा?

---विज्ञापन---

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार महंत सुधीर बताते हैं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का नारा सुर्खियों में आया था। योगी ने ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा दिया था। जिसके ऊपर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने निशाना साधा था। यहां तक कि बीजेपी के खुद के नेता और महायुति में शामिल दलों के नेताओं ने खुद को इस नारे से अलग कर लिया था। लेकिन महाराष्ट्र के कई संतों ने नारे के समर्थन में गांव-गांव जाकर लोगों को हिंदू जागरण का संदेश दिया था। सुधीर के अनुसार नारा चला। भगवान राम की कृपा से हिंदू जागृत हुए। जिसके कारण हिंदुत्ववादी सरकार को महाराष्ट्र में सत्ता मिली। लोगों ने महायुति के पक्ष में जमकर वोटिंग की।

---विज्ञापन---

दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ

शपथ ग्रहण को लेकर शुभ मुहूर्त का ध्यान रखा गया है। रविवार तक तो अमावस्या के चलते विधायक दल की बैठक भी नहीं हो पाई थी। शनिवार और रविवार को अमावस्या थी। इस दिन तो बड़े से बड़े काम भी नहीं होते। जिसके बाद 5 दिसंबर का चयन शपथ ग्रहण समारोह को लेकर किया गया। पंचांग के हिसाब से मार्गशीष का ये महीना बहुत अच्छा माना गया है। 5 दिसंबर को पंचमी तिथि भी है। मकर राशि के हिसाब से देखा जाए तो पंचमी को 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट का वक्त शपथ के लिए बेहद शुभ है। सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के अलावा डिप्टी सीएम के तौर पर अजित पवार और एकनाथ शिंदे भी शपथ लेंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘शिंदे नहीं लेंगे शपथ तो हम भी मंत्री नहीं…’, शिवसेना MLA के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल

First published on: Dec 05, 2024 03:57 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola