'ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत पूरी तरह हार गया था...', कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने दिया विवादित बयान

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय वायुसेना को ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन करारी हार का सामना करना पड़ा था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘7वें दिन हुए आधे घंटे के हवाई युद्ध में भारत पूरी तरह से हार गया था.’

Congress leader Prithviraj Chavan
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘भारतीय वायुसेना को ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन करारी हार का सामना करना पड़ा था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘7वें दिन हुए आधे घंटे के हवाई युद्ध में भारत पूरी तरह से हार गया था. भले ही लोग इसे मानें या न मानें. इस दौरान भारतीय विमानों को मार गिराया गया था. वायुसेना पूरी तरह से जमीन पर खड़ी थी एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका.’

कांग्रेस नेता ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के पूर्व CM और सीनियर कांग्रेस लीडर पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन हम पूरी तरह हार गए थे. 7 तारीख को आधे घंटे की हवाई लड़ाई में हम पूरी तरह हार गए थे, चाहे लोग मानें या न मानें. इंडियन एयरक्राफ्ट मार गिराए गए. एयर फ़ोर्स पूरी तरह से ग्राउंडेड हो गई थी, और एक भी एयरक्राफ्ट नहीं उड़ा. अगर कोई एयरक्राफ्ट ग्वालियर, बठिंडा, या सिरसा से उड़ा भी होता, तो पाकिस्तान द्वारा मार गिराए जाने का बहुत ज़्यादा चांस था, इसीलिए एयर फ़ोर्स पूरी तरह से ग्राउंडेड हो गई थी.’

Advertisment

12 लाख सैनिकों की आर्मी रखने की जरूरत है?- कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र के पूर्व CM और सीनियर कांग्रेस लीडर पृथ्वीराज चव्हाण ने आगे कहा, ‘हाल ही में, हमने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा, मिलिट्री का एक किलोमीटर का भी मूवमेंट नहीं था… दो-तीन दिन में जो कुछ भी हुआ, वह सिर्फ हवाई लड़ाई और मिसाइल वॉरफेयर था. आगे भी, लड़ाइयां इसी तरह लड़ी जाएंगी. ऐसे में, क्या हमें सच में 12 लाख सैनिकों की आर्मी रखने की ज़रूरत है, या हम उनसे कोई और काम करवा सकते हैं?’

भाजपा ने की कड़ी निंदा

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण की बातों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर बार-बार भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान करने और राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों को कमजोर करने का आरोप लगाया.

X पर एक पोस्ट में, पूनावाला ने लिखा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान “चौंकाने वाले” थे और उन्होंने एयर फोर्स और सशस्त्र बलों को निशाना बनाया.

विज्ञापन

बता दें कि भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसका मकसद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अंदर तक फैले आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए किया गया था, जिसमें 26 आम लोग मारे गए थे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ