हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, Y कैटेगरी की सिक्योरिटी में सेंध!

Baba Siddiqui Death: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई है। उन्हें बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर हमलावरों ने गोली मारी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Baba Siddique Shot Dead

Baba Siddiqui Death: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्हें मुंबई में तीन से चार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। बाबा सिद्दीकी को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। खास बात यह है कि केंद्र सरकार ने उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

15 दिन पहले ही जताया था जान को खतरा 

जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी ने 15 दिन पहले ही अपनी जान को खतरा बताया था। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अजित पवार से बात कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें केंद्र सरकार की ओर से Y दर्जे की सुरक्षा दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सुरक्षा में सेंध का सवाल उठ रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक शूटर हरियाणा और दूसरा यूपी का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस मामले में किसी गैंगस्टर का हाथ है।

बताया जा रहा है कि उन्हें बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर तीन से चार हमलावरों ने गोली मारी। उन्हें दो से तीन गोलियां लगीं। जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में लीलावती अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Baba Siddiqui Death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी के कत्ल की इनसाइड स्टोरी, 4 बताए जा रहे हमलावर

बॉलीवुड में भी मशहूर रहे बाबा सिद्दीकी 

गौरतलब है कि बाबा सिद्दीकी राजनीतिक जगत ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी काफी मशहूर थे। वह महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में से एक थे। जिनकी छवि काफी बेहतर थी। बॉलीवुड में वे अपनी इफ्तार पार्टी के लिए चर्चित रहे। उनकी इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान जैसे एक्टर्स की दोस्ती भी कई बार चर्चा का विषय बनी। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई जाने-माने सेलिब्रिटीज से उनकी गहरी दोस्ती थी। कहा जाता है कि सुनील दत्त उन्हें राजनीति में लेकर आए थे।

ये भी पढ़ें: Video: महाराष्ट्र का रण जीतने के लिए BJP ने बनाया ये खास प्लान, क्या बड़े नेताओं पर गिरेगी गाज?

लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे बाबा सिद्दीकी 

आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उन्होंने 1977 में कांग्रेस जॉइन की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही वह एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए। मुंबई में एक नगरसेवक के रूप में पॉलिटिकल करियर की शुरुआत करने वाले बाबा सिद्दीकी राजनीतिक जगत में जाना पहचाना नाम रहे। वह तीन बार 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम से विधायक रहे। वह एक बार साल 2004 से 2008 के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री भी रहे। वह म्हाडा मुंबई डिविजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: सुलभा खोडके कौन? अमरावती से कांग्रेस की विधायक; चुनाव से पहले पार्टी ने क्यों दिखाया बाहर का रास्ता?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें