Baba Siddiqui Death: NCP नेता बाबा सिद्दीकी के कत्ल की इनसाइड स्टोरी, 4 बताए जा रहे हमलावर

Baba Siddiqui Death: मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। लीलावती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

baba siddique

Baba Siddiqui Death (अंकुश जायसवाल, राहुल पांडे, मुंबई): मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई है। लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। गंभीर हालत में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, बाबा सिद्दीकी पर दो से तीन राउंड फायरिंग की गई थी। हमलावरों की संख्या भी तीन से चार बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके समर्थक लीलावती अस्पताल के बाहर जमा हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने डॉक्टरों से फोन पर बात की थी।

तीन से चार युवकों ने किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी को बांद्रा ईस्ट इलाके के खेरनगर के राम मंदिर इलाके में गोली मारी। यहां उनके बेटे बेटे जीशान सिद्दीकी का ऑफिस है। उन्हें ऑफिस के बाहर तीन से चार युवकों ने गोली मारी। बता दें कि बाबा सिद्दीकी पहले कांग्रेस नेता थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले वह एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हो गए।

तीन बार के विधायक हैं बाबा सिद्दीकी 

बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मुंबई में एक नगरसेवक के रूप में की थी। वह 1977 में ही कांग्रेस से जुड़ गए थे। बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके हैं। वह एक बार मंत्री भी रहे।

शाहरुख-सलमान के दोस्त 

साल 2004 से 2008 के बीच उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री का पद संभाला। वह म्हाडा के मुंबई डिविजन के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। 2014 में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी आशीष शेलार को शिकस्त देकर विधानसभा का सफर तय किया था। बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान से भी अच्छे संबंध बताए जाते हैं। दोनों अक्सर कई सेलिब्रिटीज के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल होते नजर आते हैं। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी देशभर में चर्चा का विषय बनती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ