PM Modi Amit Shah
विज्ञापन

Video: महाराष्ट्र का रण जीतने के लिए BJP ने बनाया ये खास प्लान, क्या बड़े नेताओं पर गिरेगी गाज?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने खास प्लान बनाया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी कई नेताओं के टिकट काट सकती है।

Maharashtra Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित नतीजे पाकर बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब महाराष्ट्र चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए खास प्लान बनाया है।

ये प्लान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बनाया गया है। जिसके तहत बीजेपी कई बड़े नेताओं के टिकट काट सकती है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP अपने मौजूदा विधायकों में से करीब 30 फीसदी टिकट बदलने की तैयारी कर रही है। जबकि झारखंड की बात की जाए तो ये आंकड़ा करीब 25 प्रतिशत तक हो सकता है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सीट बंटवारे की अंतिम रूपरेखा तैयार कर रही है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर में कराए जा सकते हैं। इलेक्शन कमीशन की ओर से तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ