क्या महाराष्ट्र में फिर से कुछ बड़ा होने वाला है? अजित पवार ने की सीनियर पवार की तारीफ

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर कुछ नया होने वाला है। अजित पवार ने लगभग 1 साल बाद शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Ajit Pawar Praised Sharad pawar

अजित पवार ने की शरद पवार की तारीफ

विज्ञापन

Maharashtra Politics: एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने सोमवार को कहा कि शरद पवार ने पार्टी का खड़ा करने में बड़ी भूमिका निभाई है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 25 साल पहले सोनिया गांधी की राष्ट्रीयता को लेकर एनसीपी की स्थापना की थी। मैं उनको पार्टी का नेतृत्व करने और शक्तिशाली नेतृत्व के लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि वे एनडीए के साथ हैं लेकिन उनकी विचारधारा अलग है। ऐसे में अब कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या अजित पवार एक बार फिर शरद पवार के खेमे में शामिल होना चाहते हैं। उनके बदले हुए रूख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

अटकलों का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि जून 2023 के बाद पहली बार उन्होंने शरद पवार की तारीफ में कुछ कहा है। इससे पहले उन्होंने उनकी तरफदारी वाला कोई बयान नहीं दिया था। उनका बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय कैबिनेट में एनसीपी ने कोई पद नहीं लिया। एनसीपी चाहती थी कि उसे कैबिनेट मंत्री का पद मिले जबकि बीजेपी उसे हैसियत के हिसाब से राज्य मंत्री का पद दे रही थी। अजित पवार ने कहा कि प्रफुल्ल पटेल लंबे समय तक केंद्र में मंत्री रहे इसलिए राज्य मंत्री का पद स्वीकार नहीं किया गया।

विज्ञापन

हम इंतजार करेंगे-अजित 

पवार ने कहा कि हमने भाजपा को सूचित किया है फिलहाल हम इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले राज्यसभा में हमारी ताकत बढ़कर 1 से 3 हो जाएगी। बता दें कि भाजपा ने एकनाथ शिंद की अगुवाई वाली शिवसेना को भी 1 राज्य मंत्री का पद ऑफर किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। चुनाव में शिंदे के 7 सांसदों ने जीत दर्ज की थी। जबकि 4 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली अजीत पवार की पार्टी सिर्फ एक ही सीट जीत सकी।

हमारी विचारधारा नहीं बदली है

अजीत ने कहा कि हमने एनडीए से हाथ मिलाया है हमारी विचारधारा पूरी तरह उनसे अलग है। हमारी विचार धारा में कोई बदलाव नहीं आया है। हम ज्योतिबा फुले और डा. अंबेडकर के बताए रास्तों पर चलते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की गलत बयानबाजी के कारण महाराष्ट्र में एनडीए बहुमत से दूर रह गया। बता दें कि शरद पवार एनसीपी के संस्थापक हैं। उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर पार्टी की स्थापना की थी। जुलाई 2023 में नेतृत्व के बाद उपझे हालातों के बीच अजित पवार ने पार्टी तोड़ दी थी। इसके बाद वे शिंदे की अगुवाई वाली NDA सरकार में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ