पुणे के भोर तालुका में दिल दहला देने वाली घटना, 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या , ग्रामीणों में गुस्सा

पुणे के भोर तालुका में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या से इलाके में आक्रोश, आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर कड़ी सजा की मांग की.

Untitled design - 2026-05-02T115714.488

पुणे के भोर तालुका के नसरापुर गांव में चार साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के बाद हत्या से लोगों में गुस्सा है स्थानीय लोगों ने बच्ची का शव पुलिस थाने के बाहर रख कर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को पत्थर से कुचलकर हत्या कर मार डाला है और उसकी डेड बॉडी को पशुओं के बाड़े में गोबर के ढेर के नीचे छुपा दिया था,65 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .

विज्ञापन

सीसीटीवी से खुला राज

इलाके के सीसीटीवी में वो बच्ची 65 वर्षीय युवक के साथ बाड़े की तरफ जाती दिखती है ,जानकारी के मुताबिक बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी तभी उस नराधाम ने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक पशु-बाड़े में ले जाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया, और फिर एक पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई, तो उसकी तलाश शुरू की गई, जिसके परिणामस्वरूप बाड़े के अंदर उसका बेजान शव बरामद हुआ. इस अपराध का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय CCTV फुटेज की जाँच में आरोपी को बच्ची को बाड़े की ओर ले जाते हुए देखा गया.

विज्ञापन

निवासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वह छोटी बच्ची अपनी छुट्टियाँ बिताने के लिए अपनी दादी के घर आई हुई थी.शुक्रवार शाम पीड़ित बच्ची का शव पुलिस थाने के बाहर रख कर गाँव वालों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया,लोग आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं यह मामला तुल पकड़ने लगा है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ