2 May Gold Silver Rate: सोना सस्‍ता हुआ या महंगा? चेक करें 18K, 22K और 24K का भाव

Gold Silver Rate Today 2 May : वैश्‍व‍िक संकट के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप गहनों की खरीदारी करने जा रहे हैं तो सबसे पहले यहां सोने चांदी का भाव जान लें।

GOLD-SILVER Price today
1 / 8

वैश्विक स्तर पर जारी इजराइल-अमेरिका और ईरान संघर्ष ने दुनिया भर के बाजारों में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिख रहा है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। जहां गुरुवार को सोने ने ₹2,000 की लंबी छलांग लगाई थी, वहीं आज कीमतें कुछ शहरों में स्थिर तो कहीं हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। अगर आप आज निवेश या खरीदारी की सोच रहे हैं, तो 18, 22 और 24 कैरेट के इन सटीक रेट्स को जरूर जान लें।

विज्ञापन

24 कैरेट (शुद्ध सोना) का आज का भाव

24 कैरेट (शुद्ध सोना) का आज का भाव2 / 8

₹15,037 (कल के ₹15,038 से ₹1 कम) 10 ग्राम (1 तोला): ₹1,50,370 24 कैरेट सोने की कीमतों में कल के मुकाबले ₹10 प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट आई है।

विज्ञापन

22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) के ताजा रेट्स

22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) के ताजा रेट्स3 / 8

प्रति ग्राम: ₹13,784 10 ग्राम: ₹1,37,840 कल के मुकाबले इसमें ₹10 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। भारत में अधिकांश गहने इसी शुद्धता के साथ बनाए जाते हैं।

18 कैरेट सोने की कीमत

18 कैरेट सोने की कीमत4 / 8

प्रति ग्राम: ₹11,278 10 ग्राम: ₹1,12,780 इसमें भी ₹10 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

दिल्ली और मुंबई: महानगरों में सोने का हाल

दिल्ली और मुंबई: महानगरों में सोने का हाल5 / 8

नई दिल्ली: 24K सोना ₹15,042, 22K ₹13,799 और 18K ₹11,283 प्रति ग्राम है। मुंबई: 24K सोना ₹15,037, 22K ₹13,784 और 18K ₹11,278 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

चेन्नई और दक्षिण भारत के रेट्स (सबसे महंगे)

चेन्नई और दक्षिण भारत के रेट्स (सबसे महंगे)6 / 8

चेन्नई में कीमतें अन्य शहरों से अधिक हैं। 24K सोना ₹15,185, 22K ₹13,919 और 18K ₹11,609 प्रति ग्राम है। केरल और हैदराबाद में कीमतें मुंबई के समान (24K - ₹15,037) बनी हुई हैं।

विज्ञापन

चांदी की चमक: ₹2.55 लाख प्रति किलोग्राम के पार

चांदी की चमक: ₹2.55 लाख प्रति किलोग्राम के पार7 / 8

आज का भाव: भारत में चांदी ₹255.10 प्रति ग्राम और ₹2,55,100 प्रति किलोग्राम है। चेन्नई और हैदराबाद में: यहां चांदी महंगी है, ₹2,64,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

क्यों बदल रही हैं कीमतें?

क्यों बदल रही हैं कीमतें?8 / 8

वैश्विक युद्ध: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ता संघर्ष बाजार में डर पैदा कर रहा है। डॉलर की चाल: अमेरिकी डॉलर में मजबूती या कमजोरी का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है। स्थानीय मांग: शादियों और त्योहारों के सीजन में गहनों की मांग कीमतों को बढ़ा देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन