MP News: दिग्विजय सिंह ने किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन, कह दी बड़ी बात
Edited By News24 हिंदी

digvijay singh
Edited By News24 हिंदी

digvijay singh
MP News: विपिन श्रीवास्तव। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के चीन पर दिए गए बयान का समर्थन किया है, उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा, दिग्विजय सिंह का कहना है की जब मनमोहन सिंह पीएम थे, तब बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती थी।
राहुल गांधी के चीन बॉर्डर पर दिए बयान पर बोले दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सागर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि, राहुल गांधी जी का कहना है कि चीनी सैनिक सेना को पीट रहे हैं, क्या यह सेना के मनोबल गिराने की बात नहीं है। जिसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने यह कहा है कि, नरेंद्र मोदी जी चीन की सेना और चीन की सरकार से क्यों डरते हैं, जब वह प्रधानमंत्री नहीं थे तो कहते थे डॉ मनमोहन सिंह जी आप लाल आंख क्यों नहीं दिखाते, अब चीन को लाल आंखें कहां है मोदी जी आपकी।’
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘जब चीन की सेनाओं ने भारत की सीमा में घुसकर जमीन पर कब्जा किया तब मोदी जी ने कहा चीन की सेना हमारी धरती पर आ गई है, आधिकारिक रूप से, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉप डिफेंस स्टाफ ने कहा चीन की सेना हमारी धरती पर आ रही है, चीन का एक्सपोर्ट दुगना हो गया है, चीनी माल यहां पर आ रहा है यहां की अर्थव्यवस्था बिगड़ रहा है, चीन का व्यापार हमारे यहां बढ़ रहा है हमारा एक्सपोर्ट वहां नहीं जा रहा है’ बता दें कि कल राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा था।
दरअसल, कल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा था, उनका कहना है कि ‘चीन भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रहा है, चीन हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन हमारी सरकार इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, वो सच्चाई छिपा रही है।’ राहुल के इसी बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है, जिससे यह मुद्दा गर्माता जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: