MP: धार कारम डैम मामले में 8 अफसरों पर गिरी गाज, सीएम के निर्देश पर किया सस्पेंड

dhar karam dam
विज्ञापन

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निर्माणाधीन कारम बांध में हुई लापरवाही को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सीएम के निर्देश पर 8 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पूर्व में बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों दिल्ली की एएनएस कंस्ट्रक्शन और ग्वालियर की सारथी कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। जानकार के अनुसार, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन पी जोशी, जत्थाप उपयंत्री विजय कुमार, उपयंत्री, अशोक कुमार, दशाबंता सिसोदिया, आरके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता सीएस घटोले, बीएल निनामा कार्यपालन यंत्री, और वकार अहमद सिद्धकी एसडीओ को निलंबित किया गया है।

Advertisment

11 अगस्त को धार जिले में कारम मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत 304 करोड़ से तैयार किए जा रहे डैम में रिसाव शुरू हुआ था जिसके बाद प्रशासन का अमला 3 दिनों तक डैम से धीरे धीरे पानी निकालने की कोशिश में जुटा रहा। इस दौरान इसकी जद में आने वाले 18 गांव को एहतियातन खाली करा लिया गया था।

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ