महाराष्ट्र: नासिक में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से 10 की मौत, कई घायल
Edited By Pulkit Bhardwaj

Maharshtra Nashik
Edited By Pulkit Bhardwaj

Maharshtra Nashik
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस में आग लगने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
शुरुआत में नासिक पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया “कल रात नासिक में एक बस में आग लगने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, हम अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
CM has announced an ex gratia of Rs 5 lakhs each to the next of kin of those who died in this unfortunate incident. I am also going to the spot to assess the situation: Dada Bhuse, Guardian Minister of Nashik to ANI#Maharashtra
— ANI (@ANI) October 8, 2022
अभी पढ़ें – Ghaziabad News: कारोबारी की पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 24 लाख की डकैती, महिला को किया अधमरा
वहीं, नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि “यवतमाल से मुंबई आ रही बस के नासिक से पुणे जा रहे ट्रक से टकरा जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नासिक में चल रहा है. घायलों के सभी चिकित्सा खर्च सरकार उठाएगी।”
अपने बयान में उन्होंने आगे जोड़ा कि- सीएम ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मैं भी स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर जा रहा हूं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: