महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों का हुआ ऐलान, 15 जनवरी को होगी वोटिंग; इस दिन आएंगे नतीजे

राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा, वहीं 16 जनवरी को वोटों की गितनी की जाएगी.

vote

BMC Elections 2026: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, इस लिस्ट में मुंबई महानगर भी शामिल है. राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने सोमवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को मतदान होगा, वहीं 16 जनवरी को वोटों की गितनी की जाएगी. महाराष्ट्र नगर निगमों की तारीखों का ऐलान होते ही एक बार फिर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है.

विज्ञापन

कब से शुरू होगा नामांकन?


राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) ने बताया कि इन नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे. गौरतलब है कि बीएमसी चुनावों का इंतजार कोरोना वायरस काल 2022 से किया जा रहा है. सोमवार को इंतजार खत्म हुआ और मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम चुनावों के शेड्यूल का ऐलान करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

वापस लेने की अंतिम तिथि


उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 2 जनवरी होगी. चुनाव चिन्हों का आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 3 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी. वाघमारे ने बताया कि महाराष्ट्र भर में फैले 29 नगर निगमों में मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन होगी.

विज्ञापन

3.48 करोड़ मतदाता डाल सकते हैं वोट


उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित इन 29 नगर निकायों में 2,869 सीटें हैं और राज्य के इन प्रमुख शहरी केंद्रों में 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं. जिन प्रमुख नगर निकायों में चुनाव होने जा रहे हैं उनमें मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ