Ujjain Minor Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में किशोरी से रेप के आरोपी का घर कल यानी बुधवार को ध्वस्त किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अवैध रूप से इस घर को बनाया था। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी कर ली गई है। हाल ही में एक किशोरी खून से लथपथ अर्धनग्न हालत में घर-घर जाकर मदद मांग रही थी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेप के आरोप में एक ऑटो-रिक्शा चालक भरत सोनी को गुरुवार (28 सितंबर) को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी भरत फिलहाल जेल में बंद है। इसी दौरान उज्जैन नगर निगम की ओर से कहा गया है कि आरोपी का परिवार वर्षों से सरकारी जमीन पर बने घर में रह रहा है।
700 सीसीटीवी कैमरों की हुई जांच
उज्जैन के नगर आयुक्त रोशन सिंह ने कहा कि जमीन सरकार की है, इसलिए इसे तोड़ने के लिए किसी नोटिस की जरूरत नहीं है। नगर निगम कल स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की जांच की थी, जिसके बाद आरोपी भरत को पकड़ा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय वर्मा ने मीडिया को बताया कि पुलिस के लिए 30-35 कर्मचारियों को लगाया गया था, जो तीन से चार दिनों तक सोए भी नहीं थे।
यह भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में महिला के साथ गैंगरेप, रात भर तड़पती रही, सुबह पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
26 सितंबर की है घटना
बता दें कि 26 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक नाबालिग लड़की खून से लथपथ अर्द्धनग्न हालत में लोगों से मदद मांग रही थी। उज्जैन से करीब 15 किमी दूर बड़नगर रोड पर एक सीसीटीवी कैमरे में ये लड़की कैद हुई थी। दिल दहला देने वाली फुटेज देश भर में सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लड़की द्वारा मदद मांगने के दौरान कुछ लोग उसे भगा भी रहे थे।
पुजारी ने किशोरी की मदद की
इसी बीच नाबालिग लड़की कुछ ही दूरी पर स्थित एक आश्रम तक पहुंची। वहां पुजारी को यह महसूस हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है। पुजारी ने उसे एक तौलिये में लपेटा और पास के अस्पताल में ले गए। साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। उधर, मेडिकल जांच में किशोरी के साथ रेप की पुष्टि हो गई। लड़की की गंभीर चोटें भी थीं, इसलिए उसे इंदौर ले जाया गया। इतना ही नहीं, पुलिस अधिकारियों ने किशोरी की जान बचाने के लिए रक्तदान भी किया।
आरोपी ने की थी भागने की कोशिश
आरोपी भरत को तीन दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को साथ लेकर लड़की के कपड़े बरामद करने के लिए हम मौके पर पहुंचे। जहां से मौका पाकर भरत सोनी ने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इस दौरान वह सीमेंटेड सड़क पर गिर गया, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट आ गई। इसके अलावा भरत के पिता ने अपने बेटे के लिए मौत की सजा की मांग की है।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines