मध्य प्रदेश में महिला के साथ गैंगरेप, रात भर तड़पती रही, सुबह पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

MP News, Ujjain News, Crime News, Hindi News, local news

Madhya Pradesh Gang Rape: मध्य प्रदेश के उज्जैन की नाबालिग लड़की से बलात्कार की घटना के कुछ दिनों बाद मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में कथित सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है| 34 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसका शव अशोकनगर जिले के शाडोरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव के पास एक खेत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोनकर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पंहुची। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

पुलिस को फोन पर सूचना मिली

पुलिस के मुताबिक घटना 30 सितंबर या 1 अक्टूबर की रात की है। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला के हाथ बांध दिए थे और उसे खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गया | अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक शर्मा ने बताया कि हमें डायल 100 के तहत जानकारी मिली है कि गांव के पास एक खेत में एक महिला बंधी हुई संदिग्ध अवस्था में मिली है। हालांकि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर आई।

विज्ञापन

पीड़िता के साथ मारपीटकर दुष्कर्म किया

पीड़ित महिला शिवपुरी जिले की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की सुबह इलाज के लिए वह अशोकनगर आई थी। शाम करीब 4:00 बजे वह बस स्टैंड जा रही थी। उसी दौरान अचानक रास्ते में एक जीप उसके पास आ रुकी। जिसमें उसके गांव के तीन लोग और एक ड्राइवर था। उन्होंने उसे कार में बैठाया और उसके हाथ रस्सी से बांध दिये। जब वह चिल्लाई तो आरोपियों ने महिला को मारा और उसका मुंह बांध दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गाड़ी सुनसान जगह पर रोकी और बारी- बारी से सभी ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की।

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद रात में आरोपी ने उसे सड़क के पास एक खेत में फेंक दिया और वहां भी उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध धारदार हथियार से घायल कर दिया। आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में पुलिस को बताया तो वे उसे जान से मार डालेंगे। इतने में अन्य वाहन की आवाज सुनते ही आरोपी मौकें से फरार हो गये।

विज्ञापन

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रहीं

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 324, 342, 376 (डी), 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्जकर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ