Sonam Raghuvanshi Latest Update: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आठवें किरदार की एंट्री हो गई है। एक महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद यह केस हर दिन नए खुलासों के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। अब तक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन इस सनसनीखेज मामले का आठवां किरदार अब जांच के केंद्र में आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लोकेंद्र तोमर नाम के शख्स ने ही सोनम को हत्याकांड के बाद छिपने के लिए फ्लैट मुहैया कराया था। यही नहीं, उस पर हत्या के अहम सबूत नष्ट करने की कोशिश का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि लोकेंद्र ने सोनम का बैग जलवाने का आदेश दिया था, जिसमें राजा और सोनम के मोबाइल फोन सहित कई अहम चीजें मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें:Sonam Raghuvanshi के काले बैग में छिपे ये 4 रहस्य, ‘राज’ खुला तो मिलेंगे अहम सबूत
गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर की चैट से नाम उजागर
न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के मोबाइल से मिले चैट ने लोकेंद्र की भूमिका को उजागर किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चैट से यह स्पष्ट हुआ है कि लोकेंद्र ने सिलोम पर दबाव बनाकर हत्या से जुड़े सबूत मिटाने को कहा था। सिर्फ यही नहीं, जेम्स ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया है कि वह और लोकेंद्र मिलकर उस बिल्डिंग को 3 लाख रुपये महीने के किराये पर लीज पर लेते थे, जहां सोनम को ठहराया था। उस बिल्डिंग में कई किरायेदारों को रखा गया था।
ग्वालियर का रहने वाला है लोकेंद्र तोमर
सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि राजा की पिस्टल, गहने और नकदी भी फिलहाल लोकेंद्र के पास ही हैं। सोनम की गिरफ्तारी के तुरंत बाद लोकेंद्र ने कथित रूप से सिलोम पर दबाव बनाया कि फ्लैट में मौजूद सामान को फौरन हटाकर नष्ट कर दिया जाए। लोकेंद्र तोमर मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला है। वर्तमान में मेघालय और इंदौर पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, क्योंकि उसके पास हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सोनम के बैग में मौजूद मोबाइल फोन में हत्या से संबंधित वीडियो, चैट या अन्य सबूत हो सकते हैं। इस खुलासे के बाद माना जा रहा है कि जैसे ही लोकेंद्र पुलिस की गिरफ्त में आएगा, राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ी कई परतें और खुलकर सामने आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें:सोनम रघुवंशी की ‘गर्लफ्रेंड’ पर बड़ा खुलासा, कौन है अलका? क्या सच में ज्योतिष का दावा सही
हवाला कारोबार से जुड़े थे सोनम-राज
शिलांग पुलिस को जांच में पता चला है कि सोनम और राज हवाला कारोबार से जुड़े हुए थे और दोनों ने हवाला से लाखों कमाए थे। सोनम और राज ने मिलकर 8 महीने में लाखों रुपये कमाए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर सोनम ने अपनी मौसी के बेटे जितेंद्र रघुवंशी का नाम लिया, जिसके खाते से वह हवाला का लेन-देन कर रही थी। सोनम ने जितेंद्र के नाम पर ही 3 सेविंग और 1 करंट अकाउंट बैंक में खुलवाया हुआ था। चारों खातों में सोनम का मोबाइल नंबर ही रजिस्टर्ड था और वह खुद UPI से लेन-देन करती थी। राज के नाम से बने पेटीएम अकाउंट को भी सोनम खुद ऑपरेट करती थी।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines