सोनम रघुवंशी की 'गर्लफ्रेंड' पर बड़ा खुलासा, कौन है अलका? क्या सच में ज्योतिष का दावा सही

Sonam Raghuvanshi girlfriend who is alka: राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को सोनम रघुवंशी की कथित गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला है। जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी के पिछले दो वर्षों से एक महिला (अलका ) के साथ करीबी और गहरा रिश्ता था। यह रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित था या फिर इसने हत्या की साजिश का रूप ले लिया अब इसी सवाल का जवाब तलाशा जा रहा है।

Sonam Raghuvanshi | Raja Raghuvanshi | Raj Kushwaha

राजा रघुवंशी केस में सोनम रघुवंशी की गर्लफ्रेंड की एंट्री भी हो गई है।

Sonam Raghuvanshi girlfriend who is alka: सोनम रघुवंशी के बैकग्राउंड की जांच में जुटी पुलिस की तफ्तीश में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासा, सोनम की कथित गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ है। शादी से पहले सोनम किसी अलका नाम की लड़की के साथ नजदीकी रिश्ते में थी, लेकिन समाज के दबाव में आकर उसने राजा से शादी की। शादी के बाद भी सोनम लगातार अलका के टच में थी। राजा के परिजनों ने भी इस दावे की पुष्टि की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम और अलका के बीच केवल मित्रता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और संभवतः समलैंगिक रिश्ता था। यही रिश्ता सोनम की दोहरी ज़िंदगी और राजा रघुवंशी की हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।

अलका की भूमिका पर शुरू हुई जांच

जांच अधिकारी सोनम और अलका के नजदीकी रिश्ते को अब हत्या की मंशा के रूप में देख रहे हैं। अलका के कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और जीपीएस लोकेशन की जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि जिस दिन राजा की हत्या हुई और उसके बाद सोनम ने सबसे ज्यादा संपर्क अलका से ही किया। मोबाइल डाटा के विश्लेषण में अलका की भूमिका और गहराई से सामने आ सकती है।

सोनम की हनीमून ट्रिप की योजना में अलका साथ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिलॉन्ग में कथित हनीमून ट्रिप की योजना भी सोनम ने अलका के साथ मिलकर बनाई थी। राजा की हत्या के बाद देवास नाका स्थित एक फ्लैट में छिपने से लेकर गाजीपुर तक बुर्का पहनकर भागने के दौरान सोनम लगातार अलका के संपर्क में थी। अलका की भूमिका पर अब पुलिस की नजरें टिकी हैं। क्या वह सिर्फ एक प्रेमिका थी जिसे साजिश की भनक भी नहीं थी? या फिर वह इस मर्डर प्लान की एक्टिव प्लानर थी जिसने सोनम के साथ मिलकर राजा की हत्या की पटकथा रची?

क्या कहता है राजा रघुवंशी का परिवार

राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि सोनम का झुकाव शुरुआत से ही अलका की ओर था, लेकिन समाजिक दबाव में उसने राजा से शादी की। परिवार के पंडित अजय दुबे के अनुसार, सोनम की कुंडली में पहले ही दो महिला प्रभाव और समलैंगिक प्रवृत्तियों के संकेत मौजूद थे। इस दावे ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह मामला सिर्फ एक हत्या की गुत्थी नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक दबाव, पहचान की जद्दोजहद और छिपे रिश्तों की परतें भी उजागर कर रहा है। अलका मासूम है या साजिश की सूत्रधार? इसका खुलासा आने वाले दिनों में पुलिस की जांच से संभव है।

समलैंगिक योग पहले से सोनम की कुंडली में

राजा रघुवंशी के परिवार से जुड़े पंडित अजय दुबे ने दावा किया है कि कुंडली विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ कि सोनम के पिछले दो साल से किसी लड़की के साथ समलैंगिक संबंध हो सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह लड़की, सोनम की सहेली होने के साथ ही इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ